ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले,35 एजेंडों पर मुहर लगी

UB India News by UB India News
July 26, 2023
in कैबिनेट, खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में नई शिक्षक नियमावली के तहत 1.78 लाख पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, नीतीश कैबिनेट का फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य कैबिनेट ने 15 जिलों में 18 सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 2330 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी है। बिहारशरीफ, पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, मुंगेर, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्णिया, गोपालगंज, छपरा, दरभंगा, कटिहार, सीतामढ़ी व किशनगंज में इस सड़कों का चौड़ीकरण होगा। इस योजना के तहत 414.232 किलोमीटर सड़कों को चौड़ी करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत बनाया जाएगा। कैबिनेट ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर पुल के वीजीएफ योजना के तहत केन्द्र सरकार से 131 करोड़ रुपए मिलने की प्रत्याशा में राज्य सरकार की ओर से राशि जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नरकटियागंज-गौनहा-मुंगराहा और भितिहरवा आश्रम एवं रमपुरवा अशोक स्तंभ लिंक पथ के 25.17 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 74.42 करोड़ की योजना मंजूर की गयी है।

तरेगना यार्ड रोड ओवर ब्रिज के निर्माण में पहुंच पथ के लिए भूअर्जन के लिए राज्यांश की कुल 60.12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। संस्कृत व मदरसा कर्मियों को वेतनमान का लाभ : राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा कर्मियों को 12.4.1999 से देय पंचम वेतन पुनरीक्षण की प्रभावी तिथि संशोधित कर दी गयी है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

अब उन्हें यह लाभ 1.3.1989 के प्रभाव से मिलेगा। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पांच प्रमंडलीय मुख्यालय पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर में कामकाजी महिला छात्रावास के संचालन के लिए पूर्व से स्वीकृत राशि में वृद्धि कर दी है। अब ऐसे छात्रावास की स्थापना और संचालन के लिए 93.38 लाख रुपए मिलेंगे।

पटना के बेउर एसटीपी के लिए 44 करोड़ की मंजूरी

कैबिनेट ने तीन शहरों में ड्रेनेज योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत मधेपुरा में 72.32 करोड़ की लागत से, समस्तीपुर में 48.25 करोड़ की लागत से और आरा में 77.81 करोड़ की लागत से सेंटेज सहित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति दी गयी है। इसके कार्यान्वयन के लिए बुडको को नामित किया गया है।

वहीं विश्व बैंक संपोषित पटना शहर के बेउर जोन में एसटीपी के लिए पुनरीक्षित परियोजना लागत सेंटेज सहित 100 करोड़ में से केद्रांश के रूप में 55.38 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति और राज्यांश के रूप में 30 फीसदी हिस्सेदारी व अन्य कार्यों के लिए 44.70 करोड़ खर्च करने की मंजूरी दी गयी है।

स्क्रैप किए जाने वाले वाहनों पर मोटरवाहन कर, हरित कर में एकमुश्त छूट देने की मंजूरी

कैबिनेट ने पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग (लौटा कर नये वाहन खरीद पर) को प्रोत्साहित करने के लिए 15 वर्ष से अधिक आयु के स्क्रैप किये जाने वाले वाहनों पर पूर्व से लंबित देनदारियों यथा मोटरवाहन कर, हरित कर, फीस इत्यादि में भी एकमुश्त छूट प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

परिवहन और गैर परिवहन दोनों तरह के वाहन के कर में 90 फीसदी और अर्थदंड में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं फीस में 90 फीसदी और अतिरिक्त फीस में 100 फीसदी छूट मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी वाहनों में सौ फीसदी छूट मिलेगी।

आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडा या भुनी मूंगफली मिलेगी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के 35 लाख से अधिक बच्चों के अब अंडा या भूनी मूंगफली भी मिलेगी। अभी उनको कुपोषण से बचाने के लिए तय पोषाहार दिए जाते हैं। इसके लिए कैबिनेट ने 216.16 करोड़ की मंजूरी दी है।

मंत्रिमंडल ने पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना की संपत्तियों के रखरखाव के लिए संबंधित शहरों के नाम से सोसायटी गठित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन विभिन्न आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष/सदस्यों के वेतन/मानदेय में संशोधन किया गया है। आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष/सदस्यों का वेतनमान बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन के समान कर दिया गया है।

बीपीएससी अध्यक्ष को 2.25 लाख मासिक मूल वेतन के साथ ही महंगाई भत्ता दिया जाता है। बीपीएससी के सदस्य को 2 लाख रुपए मासिक मूल वेतन और महंगाई भत्ता मिलता है। अब सभी आयोग में ये ही वेतन और मानदेय मिलेगा।

अन्य फैसले

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ग्रिड सब स्टेशनों के क्षमता विस्तार के लिए 181 करोड़ {बिहार सूचना आयोग में 5 पदों के सृजन को स्वीकृति {बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) और जिला स्तरीय कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल 101.68 करोड़ स्वीकृत।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
CM नीतीश ने एक झटके में कैंसिल किया RJD कोटे के मंत्री का आदेश

CM नीतीश ने एक झटके में कैंसिल किया RJD कोटे के मंत्री का आदेश

2023 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना…

2023 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend