ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

UB India News by UB India News
July 25, 2023
in अध्यात्म
0
ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई के सर्वे पर कोई रोक लगा दी है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्वे की प्रक्रिया को लेकर मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट जा सकता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि ज्ञानवापी मस्जिद में क्या हो रहा है? इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि ज्ञानवापी मस्जिद में खुदाई नहीं हो रही है। पहले सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में एक सप्ताह तक खुदाई का काम नहीं कराने की बात कही। फोटोग्राफी और राडार इमेजिंग के जरिए सर्वे कराने की बात कही गई। एएसआई की ओर से कहा गया कि हम लोग केवल सर्वे का काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि मुस्लिम पक्ष मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट जाए। इसके बाद एएसआई के सर्वे पर कोर्ट ने 26 जुलाई तक रोक लगाने का आदेश दिया। अब पूरा फोकस इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ हो गया है। 26 जुलाई की शाम 5 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई की टीम सर्वे नहीं कर पाएगी। हाई कोर्ट को स्टे खत्म होने से पहले फैसला देने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ जिला कोर्ट के एएसआई सर्वे पर भी रोक लगा दी है। इसे मुस्लिम पक्ष को राहत के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का आज एएसआई टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है. वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद यह सर्वे चल रहा है. बीते दिनों चार महिलाओं की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार विश्वेश ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को मंजूरी दी है. इस दौरान वजूखाने को छोड़कर बाकी सर्वे किया जा रहा है. आगामी 4 अगस्त को एएसआई को रिपोर्ट सौंपना है.

ज्ञानवापी परिसर में ASI का सर्वे लाइव अपडेटः

-ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा.

-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले विष्णु शंकर जैन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा और अगर वे तत्काल सुनवाई की अनुमति देते हैं तो हम सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं.”

-एएसआई की चार टीमों में से एक टीम पश्चिमी दीवार, दूसरी टीम गुंबद, तीसरी टीम चबूतरा और चौथी टीम ज्ञानवापी परिसर का मुआयना करने में जुटी हुई है.

-ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का कार्य दूसरे घंटे भी जारी है. 30 सदस्यीय एएसआई की टीम चार भाग में बंटकर परिसर की जांच रही है. अगर जरूरत पडी तो एएसआई टीम खुदाई भी कर सकती है.

-ASI टीम के सभी मेंबर्स, हिंदू पक्षकार, हिंदू पक्षकार के वकील सहित सभी का फोन सुरक्षा कारण से बाहर रखवा लिया गया है.

-अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव मुफ्ती अब्दुल बातिन रोमानी ने ज्ञानवापी परिसर में हो रहे सर्वे का बहिष्कार किया. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एआईएम कमेटी ने सर्वे की मांग की. समिति सर्वेक्षण का समय बढ़ाने की भी मांग कर रही थी.

-ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए एएसआई के सदस्यों की कुल 4 टीम बनाई गई है. सभी टीम ज्ञानवापी परिसर के अंदर अलग-अलग लोकेशन पर सर्वे का कम कर रही हैं. यानी एक टीम पश्चिमी दीवार पर काम कर रही है तो एक टीम गुंबज के नीचे सर्वे कर रही है.

-ज्ञानवापी की टीम जहां परिसर के अंदर मौजूद है तो वहीं दूसरी तरफ बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ की टीम बाहर तैनात है.

-हिंदू पक्ष की वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास, सीता साहू, सोहन लाल आर्या, वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी और सुभाष त्रिपाठी भी अंदर गए.

-ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, “सर्वेक्षण पूरी तरह से किया जाएगा. सर्वेक्षण अभी शुरू हुआ है, एएसआई केवल यह कह सकता है कि रिपोर्ट कब पेश की जाएगी. सर्वेक्षण के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) से 30 लोगों की एक टीम यहां आई है.”

-परिसर के अंदर सर्वे कर रही टीम में सदस्यों की संख्या कुल 43 हैं. मुस्लिम पक्ष की तरफ से अंदर कोई भी मौजूद नहीं है. वहीं जांच की शुरुआती फॉर्मेलिटी शुरू हो गई है.

-एएसआई की टीम फिलहाल ज्ञानवापी परिसार का वीडियो ग्राफी कर रही है. ASI टीम ने पहले परिसर के अंदर साफ-सफाई की और अब वीडियोग्राफी हो रही है. एएसआई की टीम सबसे पहले GPR के जरिए सर्वे करेगी.

-महिला वादी सीता साहू ने कहा कि हम लंबे समय से आज के दिन का इंतजार कर रहे थे. आज एक ऐतिहासिक दिन है. मुस्लिम पक्षकार का अपना अधिकार है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएं.

-पुलिस टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश किया, एएसआई सर्वेक्षण शुरू हो गया है.

-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा, “यह हमारे लिए हिंदू समुदाय और करोड़ों हिंदुओं के लिए एक बहुत ही गौरवशाली क्षण है. सर्वेक्षण ही इस ज्ञानवापी मुद्दे का एकमात्र संभावित समाधान है.”

-ज्ञानवापी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच ASI की 24 सदस्यीय टीम सर्वे कर रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल मौजूद है.

-हिंदू पक्ष की ओर से वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, “आज ज्ञानवापी सर्वे होगा, ये हमारे लिए अच्छी बात है…सर्वेक्षण सुबह 7 बजे शुरू होगा, कब तक चलेगा, कह नहीं सकते.”

सर्वे पूरा होने के बाद 4 अगस्त तक एएसआई की टीम अपना रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी. बताया जा रहा है कि टीम ने आज सुबह 7 बजे से ही सर्वे शुरू कर दिया. हालांकि सर्वे के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए व्यवस्था पहले से ही पूरी कर ली गई है. ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने वाली टीम रविवार रात को ही वाराणसी पहुंच गई थी और कमिश्नर के साथ बैठक का एक दौर भी पूरा हो चुका है.

सर्वे को रोकने के लिए मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
वहीं इस सर्वे को रोकने के लिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका दायर कर मांग की गई है कि ये सर्वे तुरंत रुकना चाहिए. बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष की याचिका पर भी आज ही सुनवाई होगी. बता दें कि बीते शुक्रवार को वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे को अनुमति दे दी थी. लेकिन स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिस वजूखाने वाले इलाकों को सील करने को कहा गया है, वहां पर कोई सर्वे नहीं होगा. ऐसे में बाकी जगहों का सर्वे आज सुबह 7 बजे शुरू हो

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
तीसरी सोमवारी पर कांवरियों का उमड़ पड़ा सैलाब

तीसरी सोमवारी पर कांवरियों का उमड़ पड़ा सैलाब

कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी

कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend