ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दारा सिंह चौहान आज करेंगे बीजेपी ज्वॉइन ,योगी कैबिनेट में होंगे शामिल!

UB India News by UB India News
July 18, 2023
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
दारा सिंह चौहान आज करेंगे बीजेपी ज्वॉइन ,योगी कैबिनेट में होंगे शामिल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी एक साल बाकी है, उससे पहले सियासी उलटफेर होने शुरू हो गए हैं। एक दिन पहले जहां सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए का दामन दोबारा थामा, तो वहीं अब ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान आज दोपहर 12 बजे लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन करेंगे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में गए दारा सिंह चौहान दो दिन पहले घोसी विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया था।

आज पार्टी की सदस्‍यता करेंगे ग्रहण

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

नई दिल्‍ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद चौहान ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। आज वह लखनऊ बीजेपी दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर लेंगे। खबर ये भी है कि योगी सरकार के कैबिनेट के पहले विस्‍तार में दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं। दारा सिंह योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल किया था।

ओपी राजभर ने भी थामा बीजेपी का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए अपना कुनबा बढ़ा रहा है। इसके तहत पहले ओपी राजभर और अब दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है। यूपी के ओबीसी और राजभर वोटों पर इन दोनों नेताओं का बड़ा प्रभाव माना जाता है। पिछले साल विधानसभा चुनाव से ऐन पहले दारा सिंह चौहान, स्‍वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हो गए थे।

सपा की टिकट पर दारा सिंह चौहान जीते थे

बीजेपी छोड़ सपा में आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान तीनों को पार्टी ने टिकट दिया था। इनमें सिर्फ चौहान ही विधानसभा चुनाव जीत पाए थे। बावजूद सपा ने उन्हें ना विधानसभा में और ना ही संगठन में कोई महत्‍वपूर्ण पद दिया। इसको लेकर वे अखिलेश यादव से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
आज सावन मास की सोमवती अमावस्या, बन रहे 3 शुभ योग ,सावन की दूसरी सोमवारी..शिवालयों में भक्तों का सैलाब

आज सावन मास की सोमवती अमावस्या, बन रहे 3 शुभ योग ,सावन की दूसरी सोमवारी..शिवालयों में भक्तों का सैलाब

नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend