ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज सावन मास की सोमवती अमावस्या, बन रहे 3 शुभ योग ,सावन की दूसरी सोमवारी..शिवालयों में भक्तों का सैलाब

UB India News by UB India News
July 18, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
आज सावन मास की सोमवती अमावस्या, बन रहे 3 शुभ योग ,सावन की दूसरी सोमवारी..शिवालयों में भक्तों का सैलाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. यदि यह अमावस्या सोमवार को पड़ती है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. इसे अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवती अमावस्या तिथि का शुभारंभ 16 जुलाई 2023 दिन रविवार रात 10:08 बजे से हो चुका है, जिसका समापन 18 जुलाई 2023 की मध्य रात्रि 12:01 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार सावन के महीने में सोमवती अमावस्या 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार यानी आज मनाई जा रही है. अमावस्या तिथि पर स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से स्नान दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

सोमवती अमावस्या पर स्नान दान का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही पवित्र नदी में स्नान और फिर जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन स्नान और दान को बेहद शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन स्नान और दान के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. स्नान और दान का पहला शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:34 बजे से सुबह 7:17 बजे तक रहेगा.
वहीं दूसरा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 9:01 बजे से 10:44 बजे तक रहेगा. सोमवती अमावस्या पर दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या पर तीन तरह के शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. जिसके अनुसार पहला सावन मास का सोमवार, दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग और तीसरा रुद्राभिषेक योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन जो लोग व्रत रखेंगे उनके लिए ये व्रत बेहद फलदाई माना जा रहा है.

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही भक्त मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचने लगे हैं। पटना के मंदिरों में सुबह से ही भीड़ लगी है।

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और देवघर में कावड़िए जल लेकर शिव जी को चढ़ाने पहुंचे हैं। समस्तीपुर में मिथिलांचल के देवघर कहे जाने वाले विद्यापतिधाम स्थित (बालेश्वर स्थान) उगना महादेव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को भक्तों का सैलाब उमड़ा। रात एक बजे से ही श्रद्धालु कतारों में खड़े हो गए।

दूसरी सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विद्यापति धाम में जलाभिषेक किया। शाम तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने की उम्मीद है।

वहीं उत्तर बिहार के बाबा धाम कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई गई है।

मुजफ्फरपुर,और समस्तीपुर की कुछ तस्वीरें देखिए…

समस्तीपुर जिला के विद्यापति धाम मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को उमड़ी भक्तों की भीड़।
समस्तीपुर जिला के विद्यापति धाम मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को उमड़ी भक्तों की भीड़।
विद्यापति धाम को मिथिलांचल का देवघर भी कहा जाता है।
विद्यापति धाम को मिथिलांचल का देवघर भी कहा जाता है।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन में लगे रहे।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन में लगे रहे।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में इस तरह से जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में इस तरह से जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

पटना के खाजपुरा, बोरिग और कंकड़बाग स्थित शिवालयों में भक्त हाथों में गंगा जल और दूध लिए मंदिरों प्रांगण में कतार में लगे हुए हैं। पटना के मंदिर में अहले सुबह पंडितों द्वारा शिव की पूजा और उनके श्रृंगार के बाद भक्तों द्वारा शिवलिंग की पूजा शुरू की गई है।

पटना कई मंदिरों में शिव भक्तों के लिए मुफ्त में दूध का प्रबंध किया गया है। मंदिरों में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में सभी चीजें शांतिपूर्ण हो इसलिए मंदिर में जगह जगह वॉलेंटियर्स खड़े किए गए हैं।

पटना के बोरिंग रोड के शिव मंदिर में भोलेनाथ का विशेष श्रृगांर किया गया।
पटना के बोरिंग रोड के शिव मंदिर में भोलेनाथ का विशेष श्रृगांर किया गया।
शिव मंदिर में फूलों से शिवलिंग को सजाया गया है।
शिव मंदिर में फूलों से शिवलिंग को सजाया गया है।
पटना के बोरिंग रोड के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है।
पटना के बोरिंग रोड के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है।

मंदिर में पूजा करने आई इस्मिता ने बताया कि भगावान शिव सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। वॉलिंटियर के रूप में काम कर रहे हैं साउथ के वेंकटेश्वर ने बताया कि वह साउथ इंडिया के हैं। जो अब पूरी तरह से पटना बिहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए शिव ही सब हैं। शिव मतलब अंत है। तो उनके बाद कुछ भी नहीं है।

वहीं मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में रविवार की रात से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े दिखे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल…

आज बैठक में शामिल नहीं होंगे शरद पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend