ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यमुना बाढ़ संकट पर केजरीवाल ने सेना से मांगी मदद, लाल किले में पानी भरा, राजघाट डूबा

UB India News by UB India News
July 15, 2023
in खास खबर, दिल्ली, दुर्घटना
0
यमुना बाढ़ संकट पर केजरीवाल ने सेना से मांगी मदद, लाल किले में पानी भरा, राजघाट डूबा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में इन दिनों यमुना उफान पर है. इस वजह से दिल्ली के ITO और आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भरता जा रहा है. दिल्ली सरकार के अधिकारी यमुना के पानी को शहर में घुसने से रोकने के लिए पूरी रात काम करते रहे. बावजूद इसके उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है. अब हालात को बिगड़ता देख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर उतारने की मांग की है.

उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यमुना का पानी शहर के अंदर आने की वजह से आईटीओ और आसपास बाढ़ आ गई है. इंजीनियर पूरी रात काम करते रहे. मैंने अब मुख्य सचिव को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेने के लिए निर्देश दिया है. लेकिन इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

गुरुवार को पहुंचा था 208.62 मीटर तक
गुरुवार दोपहर 2 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर पर पहुंच गया था. यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर से ज्यादा है. यमुना वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी में है. केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे. यहां NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं. 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं.

सीएम आवास के पास पहुंचा यमुना का पानी
सीएम आवास के 300 मीटर तक जलभराव हो गया है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. दिल्ली सरकार ने बाहरी राज्य के लोगों के प्रदेश में एंट्री पर रोक लगा दी है. इसलिए सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर सील कर दिए गए हैं. भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, छोटे वाहनों की एंट्री जारी रहेगी.

स्कूल कॉलेज किए गए हैं बंद
यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने रविवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं. निचले इलाके में रहने वाले लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है.दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं. मध्य, पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीमें तैनात की गई हैं, जबकि दक्षिण पूर्वी दिल्ली में दो और शाहदरा इलाके में 1 टीम तैनात है.

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।
  • NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।
  • बाढ़ से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।
  • गुरुवार को दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग का रेगुलेटर खराब हो गया।
  • राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।
  • लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
नीतीश के ‘संयोजक’ बनने की राह में सोनिया गांधी बनी रोड़ा!

नीतीश के 'संयोजक' बनने की राह में सोनिया गांधी बनी रोड़ा!

नीतीश कुमार हत्यारे हैं …”: लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार हत्यारे हैं …": लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend