ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार हत्यारे हैं …”: लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

UB India News by UB India News
July 15, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार हत्यारे हैं …”: लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार इकाई के एक नेता की गुरुवार को विधानसभा की ओर पार्टी के मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज के बाद मौत हो गई. जिसके बाद इस मामले पर विवाद शुरू हो गया है. इस पूरे मामले पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हत्यारे हैं और उन्होंने बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार किया है.

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास किसी अपराधी के पैर में एक लाठ मारने की भी हिम्मत नहीं है. लेकिन हमारे नेताओं, सांसदों और विधायकों के सिर पर लाठी मारा गया है. यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या है. सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोकतंत्र को माध्यम से नीतीश कुमार से लड़ते रहेंगे. यह आंदोलन चलता रहेगा. आज पूरे बिहार में ब्लैक डे मनाया जाएगा. इसके बाद कल बिहार में पूरा धरना देंगे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

इस मामले में पुलिस के बर्ताव को लेकर उन्होंने कहा कि पटना पुलिस पूरी तरह बिहार सरकार के दबाव में काम कर रही है. पुलिस को सवालों के घेरे में लाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार किसने दिया है?

बिहार बीजेपी के प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में जिन विधायकों और सांसदों को पीटा गया है, हम उनके लिए विशेषाधिकार लाएंगे. इस मामले में हम हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. इससे आगे भी 10 लाख सरकारी नौकरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर लड़ते रहेंगे.

बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को लाठीचार्ज में जहानाबाद के नगर बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी नेता की मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने इस मौत के लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस घटना के खिलाफ बीजेपी की ओर से शुक्रवार को पूरे बिहार में काला दिवस मनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेंगे।

बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत मामले में जांच का आदेश

पटना में बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत की जांच का आदेश दे दिया गया है। जिलाधिकारी ने एडीएम विधि-व्यवस्था और सिटी एसपी से 24 घंटे में सीसीटीवी समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। जिला प्रशासन प्रारंभिक तौर पर बीजेपी नेता की मौत का कारण बेहोश होकर गिरना बताया जा रहा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
90 रुपये प्रति किलो के रेट पर आज से सरकार बेचेगी कई शहरों में टमाटर

90 रुपये प्रति किलो के रेट पर आज से सरकार बेचेगी कई शहरों में टमाटर

अगर हमें मोदी की डिग्री पर स्पष्टता मिलती है तो क्या महंगाई कम होगी?

महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend