ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के ‘संयोजक’ बनने की राह में सोनिया गांधी बनी रोड़ा!

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
नीतीश के ‘संयोजक’ बनने की राह में सोनिया गांधी बनी रोड़ा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी एकता के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुरुआती पहल तो की, लेकिन लगता है कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इसका लाभ नहीं मिलने वाला। पटना में 23 जून को पहली बार नीतीश कुमार ने 15 विपक्षी दलों को जुटाया तो उम्मीद यही थी कि उन्हें प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन का संयोजक बना दिया जाएगा। बैठक के दौरान ही यह अफवाह उड़ी भी कि नीतीश को विपक्षी गठबंधन का संयोजक मनोनीत कर लिया गया है। लेकिन जब विपक्षी नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस किया तो उसमें इसका कहीं कोई जिक्र नहीं आया। माना गया कि अगली बैठक में तो इसकी घोषणा पक्की है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने कदम बढ़ाया है और सोनिया गांधी ने बैठक के प्रति रुचि दिखानी शुरू की है, उसमें नीतीश कुमार की संभावना खत्म होती दिख रही है।

विपक्षी दलों की बैठक में शिरकत करेंगी सोनिया गांधी
विपक्षी एकता के प्रति अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रुचि दिखानी शुरू कर दी है। बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस की पहल पर आठ और विपक्षी दलों को न्योता भेजा गया है। पिछली बार पटना में हुई बैठक में 15 विपक्षी दलों के नेता ही मौजूद थे। बैठक के पहले सोनिया गांधी विपक्षी नेताओं को डिनर भी देंगी। सनद रहे कि पिछले साल नीतीश कुमार जब लालू प्रसाद यादव के साथ सोनिया से विपक्षी एकता के लिए बात करने गए थे तो सोनिया ने कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं दिया था। नीतीश कुमार चुपचाप लौट आए थे। उन्होंने सोनिया से मुलाकात के बारे में न कुछ मीडिया को बताया और न कोई फोटो ही शेयर की। विपक्षी एकता पर कुछ दिनों तक तो नीतीश ने ऐसी चुप्पी साधी कि इसे लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। हालांकि बाद में दो ऐसे मौके आए, जब नीतीश ने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि विपक्षी एकता की कोशिश तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। अधिक देर होने पर खेल बिगड़ जाएगा। पहली बार तो उन्होंने सीपीआई (एमएल) के सम्मेलन में सलमान खुर्शीद के जरिए शीर्ष नेतृत्व तक अपनी गुहार पहुंचाने की कोशिश की तो दूसरी बार पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से बात करने का आग्रह किया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

मल्लिकार्जुन खरगे के फोन काल पर सक्रिय हुए नीतीश
नीतीश कुमार पहली बार सोनिया गांधी से तब मिले थे, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में थे। अनुमान है कि तब सोनिया ने उनसे राहुल की यात्रा पूरी होने तक इंतजार करने को कहा होगा। राहुल की यात्रा खत्म होने के बाद खरगे ने नीतीश कुमार को फोन कर मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। दिल्ली में खरगे के आवास पर नीतीश कुमार की मुलाकात राहुल गांधी से भी हुई। कांग्रेस का ग्रीन सिग्नल मिलते ही नीतीश सक्रिय हो गए। उस वक्त दिल्ली में मौजूद सीताराम येचुरी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पास मिलने पहुंच गए। वहां से लौटने के बाद नीतीश ने एनसीपी नेता शरद पवार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जैसे विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। ममता की सलाह पर पहली बैठक पटना में बुलाने पर सहमति बनी। तारीख तय हो गई, तैयारी होने लगी, लेकिन इसी बीच पता चला कि जिस दिन बैठक तय की गई है, उस दिन कांग्रेस से राहुल गांधी और खरगे उपलब्ध नहीं रहेंगे। राहुल अमेरिका के दौरे पर थे तो खरगे की निजी व्यस्त थी। तारीख आगे बढ़ा कर 23 जून की गई। बहरहाल, उस बैठक में खरगे और राहुल दोनों शामिल हुए।

कांग्रेस ने विपक्षी कुनबे में 8 नए दलों को शामिल किया
कांग्रेस पहली बैठक की सफलता से काफी उत्साहित है। कांग्रेस को भरोसा हो गया है कि सभी विपक्षी दल उसकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। यही वजह है कि विपक्षी दलों के कुनबे को कांग्रेस ने विस्तृत स्वरूप दिया है। आठ नये दलों को विपक्षी समूह में कांग्रेस ने शामिल किया है। बेंगलुरु की बैठक में शामिल होने के लिए 24 दलों को न्योता भेजा गया है। यानी बेंगलुरु में होने वाली बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), डीएके, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, आरजेडी, सीपीएम, सीपीआई, फारवर्ड ब्लाक, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, जेएमएम, सीबीआई (एमएल), आरएलडी, आरएसपी, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस एम, वीसीके, एमडीएमके, केडीएमके और केरल कांग्रेस (जे) शामिल होंगे। इनमें पहली बैठक में शामिल 15 दलों के अलावा आठ और दल शामिल होंगे।

सोनिया की एंट्री से नीतीश के संयोजक बनने पर संशय
विपक्षी दलों की बैठक के लिए कांग्रेस और खासकर सोनिया गांधी की दिलचस्पी को देखते हुए अनुमान यही है कि संयोजक शायद उन्हें ही बना दिया जाए। सोनिया को कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का श्रेय भी जाता है। राजीव गांधी के असामयिक निधन के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस का तारणहार बन कर उभरी थीं। वह तो प्रधानमंत्री बन जातीं, लेकिन उनके विदेशी मूल के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि नैतिक आधार पर सोनिया ने पीएम बनने से इनकार कर दिया। तब यह मौका मनमोहन सिंह को मिल गया था। विपक्षी नेताओं को डिनर और बैठक में शामिल होने की सहमति देकर सोनिया गांधी ने यह संकेत दे दिया है कि वे विपक्षी एकता को लीड करने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर नीतीश कुमार के संयोजक बनने पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

कांग्रेस प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेवारी दे सकती है
कांग्रेस में इस बात पर चर्चा चल रही है कि अगर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर बंदिश लग जाती है तो प्रियंका गांधी के चेहरे पर क्यों न दांव लगाया जाए। कांग्रेस के भीतर माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी में यकीनन राहुल अधिक अनुभवी हैं, लेकिन राहुल एक दशक से आजमाए जाते रहे हैं। वे कोई करिश्मा नहीं कर पाए। उल्टे दर्जन भर के करीब मानहानि के मुकदमे उन्होंने अपने बयानों से खड़े कर लिए। बोलने के कौशल का उनमें नितांत अभाव है। इन तमाम गुणों में प्रियंका बराबर ही नहीं, कुछ मामलों में राहुल से आगे भी दिखती हैं। राहुल सांसद चुने जाते रहे हैं। इससे उनको संसदीय मामलों की जानकारी अधिक हो सकती है। इसकी कमी प्रियंका में जरूर महसूस होगी। लेकिन महिला होकर भी मेहनत में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल से पीछे नहीं हैं। कर्नाटक में प्रियंका ने भी काफी मेहनत की थी। राहुल पर तोहमत है कि वे जब अपने घराने की पारंपरिक सीट नहीं बचा सके तो कोई दैवीय करिश्मा ही अब उन्हें ऊपर उठाएगा। राहुल के नाम पर कांग्रेस दूर-दूर तक कामयाब होती नहीं दिखती। प्रियंका के चेहरे पर कांग्रेस दांव लगाती है तो अभी भले बहुत लाभ न मिले, पर आगे वह ऊंचाई तक जा सकती हैं। सवा सौ साल से अधिक पुरानी कांग्रेस की जड़ें इतनी गहरी जा चुकी हैं कि उसे अभी कई दशकों तक उखाड़ना असंभव है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
नीतीश कुमार हत्यारे हैं …”: लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार हत्यारे हैं …": लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता की मौत पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी

90 रुपये प्रति किलो के रेट पर आज से सरकार बेचेगी कई शहरों में टमाटर

90 रुपये प्रति किलो के रेट पर आज से सरकार बेचेगी कई शहरों में टमाटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend