ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में 697 पोलिंग बूथ पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, हिंसा के चलते लिया गया फैसला

UB India News by UB India News
July 11, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
पश्चिम बंगाल में 697 पोलिंग बूथ पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, हिंसा के चलते लिया गया फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को हुए मतदान के दौरान जमकर हिंसा हुई. जिसके चलके कई पोलिंग बूथ पर मतदान रद्द कर दिया गया. जिन पोलिंग बूथ पर मतदान रद्द किया गया है उन पर आज (सोमवार) को फिर से वोट डाले जाएंगे. बता दें कि रविवार को चुनाव आयोग ने राज्य को 697 पोलिंग बूथों पर दोबारा से मतदान करने का फैसला लिया. गौरतलब है कि शनिवार को पूरे प्रदेश में 74 हजार पंचायतों के लिए मतदान हुआ था लेकिन इस दौरान जमकर हिंसा हुई एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए. कई पोलिंग बूथों पर मारपीट, बूथ लूटने और आगजनी जैसे मामले भी सामने आए. इसके बाद आज राज्य के 19 जिलों के 697 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा. जो शाम 5 बजे तक चलेगा.

इन जिलों में बैलेट बॉक्स में लगाई गई थी आग
बता दें कि पश्चिम बंगाल में शनिवार (8 जुलाई) को पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान जमकर हिंसा हुई. इस दौरान मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले हिंसा का केंद्र बन गए. कूचबिहार में राज्य की सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैलेट बॉक्स तोड़ दिए, साथ ही उनमें पानी डाल दिया और आग लगा दी. इसके अलावा उत्तर दिनाजपुर में कई स्थानों पर बैलेट पेपर और चुनाव से जुड़ी सामग्री को आग के हवाले कर दिया गया. यही नहीं दक्षिण दिनाजपुर में भी बैलेट बॉक्स में पानी डालने की घटना सामने आई. इस हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस हिंसा के बाद बीजेपी ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोबारा मतदान कराने की मांग की. इसके बाद रविवार को चुनाव आयोग ने राज्य के 697 पोलिंग बूथ पर दोबारा से मतदान कराने का फैसला लिया.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

इन जिलों में इतने पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान
पश्चिम बंगाल के जिन जिलों के पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है उनमें पुरुलिया में 4, नादिया में 89, मुर्शिादाबाद में 175, पश्चिम मेदिनीपुर में 10, बीरभूम में 14, जलपाईगुड़ी में 14, दक्षिण 24 परगना में 46, अलीपुरद्वार में 1, हावड़ा में 8, उत्तर 24 परगना में 36, पूरब मेदिनीपुर में 31, कूच बिहार में 53, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण दिनाजपुर में 18, माल्दा में 110, पूरब बर्धमान में 3, पश्चिम बर्धमान में 6, बंकुरा में 8 और हुगली जिले के 29 बूथ शामिल हैं.

दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिले के इन बूथ पर दोबारा डाले जा रहे वोट
इनके अलावा बीरभूम और दक्षिण 24 परगना जिले के भी कई मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर के 10, बिष्णुपुर में एक, बसंती में 4, गोसाबा में 5, जॉयनगर में 5, कुलताली में 3, जॉयनगर द्वितय में 3, बरुईपुर में 1, मथुरापुर में एक, मंदिर बाजार में 2, मगराहत में एक बूथ पर वोटिंग हो रही है. जबकि बीरभूम जिले में सिउरी में एक, खोयरासोल में 3, मयूरेश्वर I में 2, मयूरेश्वर II में 4 और दुबराजपुर में तीन बूथों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग

मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग

बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend