ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपसभापति हरिवंश ने की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

UB India News by UB India News
July 4, 2023
in जदयू, पटना
0
उपसभापति हरिवंश ने की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. सोमवार (3 जुलाई) की शाम दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है. करीब डेढ़ घंटे बैठक चली जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. जेडीयू से सांसद हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का करीबी माना जाता है. बताया जा रहा है कि हरिवंश सोमवार की शाम पांच बजे आए थे और करीब 6.30 बजे निकले हैं.

मुलाकात को लेकर क्यों बढ़ी हलचल?
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड हुए हैं जिसके बाद अब इस मुलाकात को लेकर हलचल बढ़ी है. राउज एवेन्यू कोर्ट में 12 जुलाई को इस मामले में सुनवाई होनी है. आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. इसी मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है. ऐसे में सोमवार को ही नीतीश और हरिवंश की हुई मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

सवाल उठ रहा है कि नीतीश कुमार और हरिवंश की मुलाकात सिर्फ औपचारिकता है या कुछ और है? बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों से वन-टू-वन मुलाकात की थी. ऐसे में हो सकता है यह मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा हो, लेकिन बिहार की राजनीति में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.

नए संसद भवन के उद्घाटन के समय हुआ था विरोध
बता दें कि नए संसद भवन का जब पूरा विपक्ष विरोध कर रहा था तो उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे थे. उनके जाने पर जेडीयू ने कड़ा रुख भी जताया था. इसके बाद अब हरिवंश और सीएम नीतीश कुमार की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और हरिवंश की फोन पर भी बातचीत नहीं हो रही थी.

आरजेडी प्रवक्ता ने इस मुलाकात को लेकर क्या कहा?
आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि हरिवंश जनता दल यू के सांसद हैं. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. वो दोनों मिलते हैं तो ये तो उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. आगे इस सवाल पर कि कहीं दिल्ली से दूत बनकर तो हरिवंश नहीं पहुंचे थे? महागठबंधन पर तलवार तो नहीं लटक रहा? इस पर शक्ति यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी एकता को लेकर घबराहट में है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
आरक्षण के कारण बिहार निवासी को ही लाभ मिलेगा

आरक्षण के कारण बिहार निवासी को ही लाभ मिलेगा

मुंबई में सियासी उठापटक पटना में हो रही है बयानबाजी

मुंबई में सियासी उठापटक पटना में हो रही है बयानबाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend