ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सब खेल चुनाव के आसपास होगा ना कि अभी…..

UB India News by UB India News
July 4, 2023
in जदयू, पटना
0
सब खेल चुनाव के आसपास होगा ना कि अभी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारे में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म हैं. इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी ने भविष्यवाणी कर डाली की जनता दल यूनाइटेड के कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं, लेकिन अब नीतीश कुमार को एक बार फिर साथ लेने का कोई सवाल नहीं उठता. हालांकि, सुशील मोदी के इस कथन का जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने तुरंत बयान दिया कि सुशील मोदी का बयान मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने के समान हैं और उनके अनुसार, मोदी अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाये रखने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं.

लेकिन जनता दल यूनाइटेड सूत्रों की मानें तो पार्टी के कई नेता ख़ासकर वो विधायक जो लोक सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो बीजेपी के नेताओं के साथ संपर्क में हैं. वैसे ही पार्टी के 16 लोकसभा सांसदों में से कई जिन्हें राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन के कारण टिकट कटने की आशंका सता रही हैं, वैसे लोग भी बीजेपी के अलग-अलग नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. लेकिन इसका दूसरा पक्ष ये भी है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी 40 में से कम से कम 30 सीट पर अवश्य अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाक़ी के दस सीटे अपने सहयोगियों जैसे चिराग़ पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, उपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश साहनी की वीआईपी और जीतन राम माँझी को देगी, लेकिन उनके चुनाव चिन्ह पर भी बीजेपी की कोशिश होगी. उम्मीदवार या तो उनकी पसंद या उनके पार्टी के नेता हो जिससे बाद में जीतने पर अपने पार्टी में शामिल कराया जा सके. लेकिन फ़िलहाल बीजेपी के 17 सांसद हैं और आज की तारीख़ में उसे 13 सीटों के लिये उम्मीदवार या प्रत्याशी चाहिए, जिसमें कुछ पार्टी के नेता प्रत्याशी होंगे और कुछ बाहरी मतलब जनता दल या राष्ट्रीय जनता दल के विधायक को मिलाया जा सकता हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

हालांकि, बीजेपी के नेता मानते हैं कि फ़िलहाल अभी पार्टी किसी विधायक को कोई आश्वासन देने की स्थिति में नहीं और ना कोई विधायक या सांसद अपनी सदस्यता खोने के जोखिम में पार्टी नेतृत्व केंखिलाफ़ विद्रोह का बिगुल बजाना चाहता हैं. वहीं, नीतीश के क़रीबियों का कहना है कि विधायक को कोई शिकायत का मौक़ा ना हो इसलिए नीतीश कुमार ख़ुद सबसे मिलकर उनकी हर समस्या का निवारण कर रहे हैं और किसी विधायक को अगर लोकसभा में उम्मीदवार बनाने का प्रलोभन देने की जहां तक बात है, तो बीजेपी के कई विधायक पाला बदल सकते हैं, लेकिन ये सब खेल चुनाव के आसपास होगा ना कि अभी कुछ महीनों में.

नीतीश कुमार के समर्थक कहते हैं कि पिछले दिनों वो चाहे पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह हो या उपेन्द्र कुशवाहा कोई भी नेता गया तो उसके साथ ना एक सांसद ना विधायक पार्टी छोड़ कर गए, क्योंकि सबको मालूम है कि वो विधायक या सांसद बने नीतीश कुमार के कारण और जब तक उनका अपने आधारभूत वोटर पर पकड़ बरकरार हैं विधायकों या सांसदों के आने जाने से पार्टी या सरकार के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…

बीजेपी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले,झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान

एनसीपी तोड़ना बीजेपी को पड़ सकता है भारी?

एनसीपी तोड़ना बीजेपी को पड़ सकता है भारी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend