ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने फिर बनाया रिकॉर्ड, तेज उछाल के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंचे Sensex-Nifty

UB India News by UB India News
July 5, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक आज एक बार फिर एक नई उंचाई पर खुले। सेंसेक्स आज बाजार खुलते ही करीब 250 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी 50 करीब 60 अंकों की बढ़त के साथ 19383 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो इस समय बजाज फाइनेंस करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर बना हुए है। वहीं बजाज फिनसर्व, टाइटन, टीसीएस, एलएंडटी, विप्रो, टेक महिंद्रा, नेस्ले भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सेंसेक्स में शामिल 30 में से 9 कंपनियां लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। सबसे ज्यादा गिरावट भारती एयरटेल, रिलायंस, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयरों में दिख रही है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सोमवार को रिकॉड स्तर पर बंद हुए बाजार 

सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने बंद होने के साथ-साथ अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दोनों ने ऑल टाइम हाई को कल टच किया है। सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 65,000 के आंकड़े को पार किया तो निफ्टी ने भी 19,300 को आज पार कर दिया। मार्केट में दिखी इस तेजी से निवेशकों को काफी फायदा मिला है। कारोबार बंद होने के वक्त सेंसेक्स 486 अंकों की बढ़त के साथ 65,205 पर तथा निफ्टी 133 अंक उछलकर 19,322 पर पहुंच गया था।

पिछले हफ्ते भी देखी गई थी तेजी

शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी है। इस बीच शुक्रवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 296.48 लाख करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 803.14 अंक यानि 1.26 प्रतिशत उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 64,718.56 अंक पर बंद हुआ। इस तरह तेजी के तीन कारोबारी दिनों में बीएसई का सूचकांक कुल 1,748.56 अंकों यानि 2.77 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। तेजी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार 296 लाख करोड़ (2,96,48,153.59) रुपये पर पहुंच गया। तीन कारोबारी दिनों में ही निवेशकों की संपत्ति में 5,80,740.05 करोड़ रुपये की वृद्धि हो चुकी है। इससे पहले 21 जून को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 294.36 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर रहा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
SCO समिट में PM मोदी ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए सुनाई खरी-खरी, कहा- कुछ देश आतंकियों को पनाह दे रहे

SCO समिट में PM मोदी ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए सुनाई खरी-खरी, कहा- कुछ देश आतंकियों को पनाह दे रहे

जातीय गणना पर रोक के अंतरिम आदेश से पटना हाई कोर्ट का इनकार

जातीय गणना पर आज भी जारी रहेगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend