ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना पर आज भी जारी रहेगी सुनवाई

UB India News by UB India News
July 5, 2023
in कानून, खास खबर, पटना, बिहार
0
जातीय गणना पर रोक के अंतरिम आदेश से पटना हाई कोर्ट का इनकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना हाईकोर्ट में सोमवार को जाति आधारित गणना पर सुनवाई अधूरी रही। मंगलवार को भी सुनवाई होगी। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन तथा न्यायमूर्ति पार्थसारथी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने बहस की। उन्होंने इंदिरा साहनी व आधार मामले में दिए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार को जाति अधारित गणना कराने का अधिकार नहीं है। बिना कानून बनाए ऐसा करना गलत है। यह निजता के अधिकार के साथ संविधान के अनु. 21 का भी उल्लंघन है।

कोर्ट रूम लाइव

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

याचिकाकर्ता ने कहा- अगर कोई जानकारी नहीं देगा तो सरकार उस पर कार्रवाई करेगी; महाधिवक्ता की दलील- ऐसा नहीं है

अपराजिता सिंह : राज्य को जातीय अधारित गणना कराने का अधिकार नहीं है। यह एक प्रकार से सेंसस कराने का प्रयास है जो संसद के अधिकार का हनन है। बिना कानून बनाए राज्य सरकार हर व्यक्ति का जातीय डेटा संग्रहित कर रही है जो गलत है। (इंदिरा साहनी और आधार मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए)

अपराजिता : किसी को व्यक्तिगत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। (जातीय गणना को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का उल्लेख करते हुए)

अपराजिता : यह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। इसे कानूनी रूप से वैध नहीं ठहराया जा सकता है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की थी, उसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति जानकारी नहीं देगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

महाधिवक्ता पी के शाही : यह सही नहीं है। अपराजिता जी को नोटिफिकेशन दिखाना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश : अपराजिता जी क्या आपके पास नोटिफिकेशन की प्रति है?

अपराजिता : सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने अपनी याचिका में इस बात का उल्लेख किया गया है।

याचिकाकर्ता ने डेटा की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने बहस में तर्क दिया कि एक राज्य का कर्तव्य है कि वह जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अपनी शक्तियों के दायरे से बाहर जाकर नागरिकों की पहचान के अधिकार, उनकी निजता का अधिकार एवं अन्य मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

उन्होंने इस गणना में एकत्रित डेटा की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि यह सारा डेटा एक मोबाइल ऐप के माध्यम से इकट्ठा किया जा रहा है, जो कि काफी जोखिम भरा है। उन्होंने नागरिकों के डेटा की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि यह सर्वे के नाम पर जनगणना है, जिसका अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून सरकार को इस बात की अनुमति नहीं देता कि नागरिकों के संवेदनशील जानकारियों को इस प्रकार इकट्ठा किया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
लालू परिवार पर भारी मुसीबत, क्या जेल जा सकते हैं तेजस्वी ?

लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राबड़ी-तेजस्‍वी समेत कई के खिलाफ CBI ने दाख‍िल की चार्जशीट

आखरी वक्त में सीएम नीतीश का तमिलनाडु का दौरा रद्द , डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा पटना से हुए रवाना

तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होते ही पटना में सियासी बयार तेज , अटकलों से पटा बजार ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend