ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोमिसाइल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी ,प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में

UB India News by UB India News
July 2, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
डोमिसाइल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी ,प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई शिक्षक नियमावली के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को पटना की सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे। राजभवन मार्च के लिए शिक्षक अभ्यर्थी पहले गांधी मैदान में जमा हुए। करीब 2000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लेकर राजभवन की ओर बढ़ रहे थे कि जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। अभ्यर्थी आगे न जा पाए इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। इससे रोड पर अफरातफरी मच गई। कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए। शिक्षक अभ्यर्थी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डंडा लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस खदेड़ी लेकिन बल का प्रयोग नहीं किया. इस बीच शिक्षक अभ्यर्थी बीच सड़क पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे. टीईटी, एसटीईटी और सीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से राज भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक दी. वहीं, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार संसोधन वापस नहीं ली तो आंदोलन उग्र होगा.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव की. अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं है. बाहरी लोग भी शिक्षक बन सकते हैं. ऐसा कर हम लोग का हक और अधिकार छीना जा रहा है. संसोधन कर सरकार को इस नीति को वापस लेना ही होगा. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन उग्र होगा. तीन साल पहले हमलोग टीईटी, एसटीईटी और सीटेट परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति हुई नहीं है.

बहाली फंसाने का काम हो रहा है- विरोध कर रहे अभ्यर्थी

आंदोलनकारियों ने कहा कि दो महीने पहले बिहार सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी. कहा गया था शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से होगी जो राज्यस्तरीय परीक्षा लेगा. अभ्यर्थी परीक्षा में अधिकतम तीन बार बैठ सकेंगे. बहाल शिक्षक सरकारी कर्मी कहलाएंगे. शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 के तहत हम लोग दोबारा परीक्षा देने को तैयार हुए थे. जबकि तीन साल पहले हम लोग परीक्षा में पास कर चुके थे, लेकिन शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में संसोधन कर दिया गया. संसोधन पर संसोधन होता रहा. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन सरकार बनते 20 साथ नौकरी देंगे. वादा पूरा नहीं किए. बहाली फंसाने का काम हो रहा. नियुक्ति नहीं होगी.

‘2024 लोकसभा चुनाव महागठबंधन का सुपड़ा साफ कर देंगे’

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नियमावली में संशोधन पर कहा कि बहाली में अंग्रेजी,गणित और विज्ञान के कॉम्पीटेंट अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं. सीट खाली रह जाती थी, जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री बेवकूफ वाली बात कर रहे हैं. इसको इस्तीफा देना चाहिए. इसको हटाया जाए. बिहारी छात्रों, बिहारी प्रतिभा का अपमान कर रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हम लोग मजा चखा देंगे. सुपड़ा साफ कर देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
दुनिया की संसदों से कितनी अलग है सबसे पुराने लोकतंत्र की नई संसद?

20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला

सरकार कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए सालाना 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही……..

सरकार कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए सालाना 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend