ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला

UB India News by UB India News
July 2, 2023
in खास खबर, सांसद
0
दुनिया की संसदों से कितनी अलग है सबसे पुराने लोकतंत्र की नई संसद?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ. मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है.

संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा, संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं.”

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

पेश हो सकता है यूसीसी बिल
मानसून सत्र में मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर सकती है. पीएम मोदी के हाल ही में यूसीसी को लेकर दिए बयान के बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गई है. 27 जून को पीएम मोदी ने भोपाल में कहा था कि जब घर में दो कानून होने से घर नहीं चल सकता, तो दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? पीएम मोदी के बयान को यूसीसी के पक्ष में पिच तैयार करना माना जा रहा है.

कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी
संसद सत्र के पहले कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है. यूसीसी पर पीएम मोदी के बयान के बाद से ही कांग्रेस केंद्र पर हमलावर है. ऐसे में संसद में इस मुद्दे पर ग्रैंड ओल्ड पार्टी के रुख का अंदाजा लगाया जा सकता है. मानसून सत्र को लेकर आज शनिवार (1 जुलाई) को कांग्रेस की संसदीय समिति (सीपीसी) की बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने जा रही है. ये बैठक 10 जनपथ पर बुलाई गई है.

आप भी बना रही घेरने का प्लान
दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले पर उपराज्यपाल को शक्तियां देने वाले विधेयक को लेकर मोदी सरकार को विरोध का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले पर पूरे देश में घूम-घूमकर बीजेपी विरोधी दलों से मिल रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं. केजरीवाल ने कांग्रेस से भी विधेयक का विरोध करने को कहा है, लेकिन अभी तक पार्टी ने अपना रुख साफ नहीं किया है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
सरकार कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए सालाना 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही……..

सरकार कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए सालाना 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही........

भारत के 21 शहरों में 45 एमेज़ॉन डिलीवरी स्टेशन चलाने वाले सफल दंपती सचिन और मनीषा

भारत के 21 शहरों में 45 एमेज़ॉन डिलीवरी स्टेशन चलाने वाले सफल दंपती सचिन और मनीषा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend