ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में हिंसा के बीच राहुल गांधी का दौरा जारी ,हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की,मोइरांग के रिलीफ कैंप पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग शहर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी दिन में मणिपुर की राजधानी में राहत शिविरों का दौरा करने के साथ ही इंफाल में कुछ बुद्धिजीवियों तथा नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे.

UB India News by UB India News
July 1, 2023
in खास खबर
0
मणिपुर में हिंसा के बीच राहुल गांधी का दौरा जारी ,हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की,मोइरांग के रिलीफ कैंप पहुंचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग शहर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी दिन में मणिपुर की राजधानी में राहत शिविरों का दौरा करने के साथ ही इंफाल में कुछ बुद्धिजीवियों तथा नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे. राहुल आज सिविल सोसाइटी के मेंबर्स से भी मुलाकात करेंगे।

राहुल ने राहत शिविरों का किया था दौरा
राहुल ने बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा किया था, जो जातीय दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है. जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर में राहत शिविरों के राहुल गांधी के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को उस वक्त नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता के काफिले को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया और उन्हें अपने गंतव्य तक हेलीकॉप्टर से जाना पड़ा.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

A day after he was stopped by a huge #ManipurPolice contingent, #Congress leader #RahulGandhi on Friday visited relief camps in Moirang, Bishnupur district, where he met people affected by the ethnic violence. #Manipur_Violence pic.twitter.com/lSb1vVg2TN

— IANS (@ians_india) June 30, 2023

इससे पहले राहुल गुरुवार को मणिपुर पहुंचे। दौरे के पहले दिन राहुल ने चूराचांदपुर में रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मिले थे।

हालांकि, चूराचांदपुर पहुंचने से पहले राहुल का काफिला बिष्णुपुर में रोका गया था। पुलिस ने कहा था कि हिंसा की आशंका के चलते काफिला रोका गया है। इसके बाद राहुल हेलिकॉप्टर से चूराचांदपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था- मैं मणिपुर के अपने सभी भाई-बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है।

पुलिस ने विष्णुपुर में रोका था राहुल का काफिला
इससे पहले गुरुवार को राहुल हिंसाग्रस्त चूराचांदपुर रिलीफ कैंप जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने करीब 34 किलोमीटर पहले विष्णुपुर में उनका काफिला रोक दिया था। पुलिस ने कहा था- रास्ते में हिंसा हो सकती है। इसके बाद वे इंफाल लौट आए थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में हाईवे पर टायर जलाए गए थे और काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए थे। इसलिए सावधानी रखते हुए काफिले को विष्णुपुर में रोका गया। राहुल का काफिला रोके जाने के बाद यहां एक गुट उनके समर्थन में जबकि दूसरा उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

असम CM बोले- अगर सॉल्यूशन नहीं ला सकते, तो दूर रहें
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर राहुल मणिपुर की समस्या के लिए कोई सॉल्यूशन नहीं ला सकते तो उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा- राज्य और केंद्र सरकार स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में किसी नेता को वहां नहीं जाना चाहिए।

कांगपोकपी में दो की मौत, इंफाल में भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे
सेना ने गुरुवार को बताया कि हथियार लिए दंगाइयों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुबह 5:30 बजे गोलीबारी की। सेना ने इसका जवाब दिया। गोलीबारी में दो संदिग्ध दंगाई मारे गए और पांच घायल हो गए।

गोलाबारी में मारे गए लोगों के समुदाय के सदस्यों ने उनके शव लेकर इंफाल में CM हाउस तक जुलूस निकालने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका तो जुलूस में शामिल लोग हिंसक हो गए। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कांगपोकपी में गुरुवार शाम को भी दंगाइयों और सेना के बीच गोलीबारी हुई।

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
अध्यादेश को रोकने के लिए विपक्ष की गोलबंदी करने में जुटे CM केजरीवाल आज मिलेंगे उद्धव से

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

एक जुलाई यानी आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बड़ी बदलाव …………

एक जुलाई यानी आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बड़ी बदलाव ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend