ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक जुलाई यानी आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बड़ी बदलाव …………

UB India News by UB India News
July 2, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
एक जुलाई यानी आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बड़ी बदलाव …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक जुलाई यानी आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी 4 चीजें बदल गई हैं। अगर आपने 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। इनके अलावा, इंटरनेशनल क्रेडिट और डेबिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20% टैक्‍स कलेक्‍शन एट सोर्स (TCS) देना होगा। हम इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

1. आधार से लिंक न होने पर पैन हो जाएगा इनएक्टिव
सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। जिन लोगों ने तय तारीख तक ऐसा नहीं किया है, उनका पैन इनएक्टिव (निष्क्रिय) कर दिया जाएगा।ऐसा होने पर ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप पर 10,000 रुपए तक की पेनाल्टी लगाई जा सकती है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

2. पोस्ट ऑफिस RD और टाइम-डिपॉजिट स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज
सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की दो स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.30% तक की बढ़ोतरी की है। पहली: एक साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80% की जगह 6.90% ब्याज मिलेगा। वहीं, 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9% से बढ़ाकर 7% किया गया है। दूसरी: 5 साल की पोस्ट ऑफिस RD पर अब आपको 6.2% की बजाय 6.5% ब्याज मिलेगा।

हालांकि, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई ब्याज दरें आज यानी 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।

3. क्रेडिट और डेबिट कार्ड से विदेश में पेमेंट करने पर 20% TCS
1 जुलाई से इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में एक वित्त वर्ष में 7 लाख रुपए से ज्यादा के खर्च पर 20% TCS देना होगा। अगर 7 लाख रुपए से कम खर्च होता है तो यह टैक्स नहीं लगेगा। यदि कोई विदेश यात्रा पर एक वित्त वर्ष में 8 लाख रुपए का कार्ड पेमेंट करता है, तो उसे पूरी रकम पर 20%, यानी 1.6 लाख रुपए TCS चुकाना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. HDFC बैंक और HDFC लिमिटेड मर्ज हुए
देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के साथ हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन यानी HDFC लिमिटेड का मर्जर प्रभावी हो गया है। इस विलय के बाद बैंक की सभी ब्रांच में HDFC लिमिटेड की सेवाएं मिलने लगेंगी। मतलब, HDFC बैंक की ब्रांच में लोन, बैंकिंग समेत अन्य सभी सर्विसेज मुहैया कराई जाएंगी।

एक जुलाई यानी आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर और 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी नई दिल्‍ली में रसोई यूज वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये और कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर बने हुए हैं.

इसके अलावा, देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार है. कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है. जबकि कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चेन्‍नई में एक एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये में बिक रहा है. जबकि कॉमर्शियल 1937 रुपये में बिक रहा है.

कब बढ़े थे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में सरकार ने कई महीने के दौरान बदलाव किया है. पिछले महीने जून के दौरान कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम हुए थे. वहीं मई के दौरान भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी और एक सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये पर पहुंच गई थी. वहीं अप्रैल के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये थी. मार्च में इसकी कीमत सबसे ज्‍यादा 2119.50 रुपये पर थी. जनवरी और फरवरी के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये पर थे.

रसोई गैस के दाम कब बदले थे?
पिछले कुछ महीने से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च में एक एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं उससे पहले पिछले साल 6 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था. 1053 रुपये देश की राजधानी नई दिल्‍ली में मार्च तक रसोई गैस सिलेंडर के प्राइस थे, जिसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब ये 1103 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
राज्यपाल से मिलने आगे सीएम नीतीश फिर सुशील मोदी पहुंचे राजभवन, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम

नई शिक्षा नीति को लेकर राजभवन और सरकार के बीच तनातनी !

आखिर क्यों जल रहा फ्रांस?

आखिर क्यों जल रहा फ्रांस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend