ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर क्यों जल रहा फ्रांस?

UB India News by UB India News
July 2, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आखिर क्यों जल रहा फ्रांस?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक लड़के को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे देश में लगातार चार दिनों से लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान देशभर में भारी हिंसा और आगजनी भी जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन हिंसा बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले शख्स ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को टैग करके कहा है कि दंगे रुकवाने के लिए उन्हें फ्रांस भेजा जाए।

फ्रांस में एक 17 साल के लड़के की पुलिस की गोलीबारी में मौत के बाद लगातार तीसरे दिन भी हिंसा जारी है। हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हज़ार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं. और 492 घरों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी पुलिस ने देशभर के अलग-अलग इलाकों से अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक की है। इसमें शामिल होने के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि आपातकालीन कैबिनेट बैठक का उद्देश्य व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा करना था। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें फ्रांस में आपातकाल की परिस्थितियों पर चर्चा भी शामिल थी।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

फ्रांस में क्यों हो रही हिंसा
27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह नौ बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी। यह हादसा फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानटेरे में हुआ। पहले पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी, हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो ने पुलिस को कार के दरवाजे से गोली चलाते हुए दिखाया। इस घटना के बाद सबसे पहले पेरिस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई, जिसने पूरे फ्रांस को चपेट में ले लिया।

कौन था नाहेल एम
नाहेल एम अल्जीरियाई मूल का फ्रांसीसी शरणार्थी था। वह टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था और रग्बी लीग खेलता था। वह अपनी मां का इकलौता बच्चा था। नाहेल के पिता का कोई पता नहीं है। नाहेल ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, हालांकि वह इलेक्ट्रीशियन बनने की ट्रेनिंग ले रहा था। इसके लिए घर से कुछ ही दूरी पर सुरेसनेस के एक कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया था। कॉलेज में उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड खराब था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था लेकिन पुलिस उसे जानती थी।

फ्रांस के ताजा हालात क्या हैं
फ्रांस के कई शहरों में अब भी हिंसा जारी है। इसमें राजधानी पेरिस भी शामिल है। फ्रांस में बीते तीन दिनों से जारी हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हजार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं। इस दौरान 492 घरों को नुकसान पहुंचा है। एएफपी के मुताबिक, बीती रात ही पूरे फ्रांस में आगजनी की 3800 घटनाएं दर्ज की गयीं। इसके साथ ही अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या कर रही फ्रांस सरकार
फ्रांसीसी सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए चालीस हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसमें फ्रांसीसी स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान भी शामिल हैं। फ्रांस के कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है, ताकि लोगों को सड़कों पर आने से रोका जा सके। फ्रांसीसी शहर मारसे में शाम सात बजे के बाद से सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे फ्रांस में पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। रात के दौरान बाहर निकलने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों क्या कर रहे
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ब्रसेल्स में जारी यूरोपीय देशों की एक बैठक को छोड़कर पेरिस लौट आए हैं। मैक्रों ने फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्ने और कैबिनेट सदस्यों के साथ आपातकालीन बैठक की है। इस बैठक में कानून व्यवस्था बहाल करने के सभी तरीकों पर चर्चा की गई है। इसके अलावा हिंसा रोकने के लिए आपातकाल लगाने के विकल्प पर भी बात की गई। बैठक के बाद बोर्न ने कहा कि प्राथमिकता राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना है और ऐसा करने का तरीका व्यवस्था बहाल करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत, CM एकनाथ शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत, CM एकनाथ शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की CBI जांच पर किचकिच क्‍यों?

बालासोर ट्रेन हादसे की CRS ने रेलवे बोर्ड को सौंपी रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend