ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपनी जाल में उलझती सरकार……..

UB India News by UB India News
June 30, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, ब्लॉग, शिक्षा
0
अपनी जाल में उलझती सरकार……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षक नियोजन का मसला अपने आप में अजूबा और अविश्वसनीय होते जा रहा है। अब वर्तमान में शिक्षक नियोजन के लिए लाई गई नई नियमावली की बात करें तो ये अपने नियमों में बदलाव का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। हैरत वाली तो बात ये है कि क्या नई नियमावली 2023 बगैर कोई एक्सपर्ट कमेटी, बगैर लीगल एक्सपर्ट या बगैर शिक्षक संघों के सहयोग से बनाई जा रही है? लालफीताशाही का एक ऐसा करनामा हैं, जहां सरकार ही कठघरे में खड़ी हो गई है।

वादे से पीछे हट गए तेजस्वी
याद कीजिए, ये वही तेजस्वी यादव हैं, जिन्होंने डोमिसाइल नीति लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कर वे अधिक से अधिक बिहारी को नौकरी देंगे। मगर सत्ता में आने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने ही कठघरे में खड़े हो गए। आज सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में आ गए हैं। सवाल तो ये भी है कि क्या तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देश स्तर पर देने की बात की थी या राज्य स्तर पर?

RELATED POSTS

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

डोमिसाइल नीति ने बढ़ाई मुश्किल
विडंबना है कि राज्य सरकार ने अचानक से डोमिसाइल नीति को समाप्त कर शिक्षक नियोजन को देश स्तर का प्रतियोगिता परीक्षा बना डाला। वो भी तब जब बिहार के लड़कों को ओडिशा, बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नौकरी नहीं मिलती। उत्तरप्रदेश में वैसे बिहारी को नौकरी मिल सकती है, जो कम से कम 10 साल वहां रह चुके हैं। उत्तराखंड की नियुक्ति प्रक्रिया को देख लें, यहां बिहारियों को तभी नौकरी मिलेगी, जब वे यहां से टेन प्लस टू की पढ़ाई पूरा कर चुके हैं। झारखंड में केवल 10 प्रतिशत बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकती है। ऐसे में ये जानते हुए कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में है, फिर भी शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया को देश स्तर की प्रतियोगी परीक्षा बनाने का खामियाजा बिहारी अभ्यर्थी को ही झेलना पड़ेगा।

नियमावली में बदलाव बना फैशन
नियोजन को लेकर देश और राज्य स्तर पर नियमावली बनाई जाती है। मगर जीतने बदलाव बिहार में किए गए, उतने किसी राज्य की नियमावली में नहीं होता है। किसी-किसी राज्य में एक या दो बार होता है। लेकिन नई नियमावली 2023 में अब तक लगभग 10 से ज्यादा बदलाव लाए गए हैं। ये तब हो रहा है, जब शिक्षक नियोजन को लेकर विज्ञापन निकाला जा चुका है। ऐसा करने के पीछे शिक्षा विभाग की क्या मनसा है, पता नहीं। मगर इस प्रक्रिया के कारण अविश्वास का एक माहौल में ये कहा जाने लगा है कि सरकार बहाली करने का ढोंग कर रही है। वो भी ये जानते हैं कि अंततः न्यायालय में अभ्यर्थी जाएंगे और बहाली प्रक्रिया पर रोक लग जाएगी।

क्या कहते हैं अधिवक्ता?
अधिवक्ता कृतंजय चौधरी कहते हैं कि न्यायालय में तो सरकार को परास्त होना ही है। नियम संगत तो ये है कि एक बार विज्ञापन निकल गया तो फिर उस नियमावली में कोई बदलाव नहीं लाया जाएगा। लेकिन कुछ ही दिन पहले डोमिसाइल नीति को खत्म कर सरकार ने अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मारी है। अब इस नीति के खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आएंगे। सफल भी हो जाते हैं तो वे ज्यादा दिन बिहार में कार्य नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए कि कई राज्यों में मसलन यूपी और झारखंड में शिक्षकों को सातवें वेतनमान की तनख्वाह मिलती है। जैसा ही वहां विज्ञापन निकलेगा ये लोग नौकरी छोड़ कर चले जाएंगे और सीट फिर खाली हो जाएगी।

बाबजूद, इस सरकार ने नई नियमावली में अब तक 13 बदलाव ला चुकी है। डोमिसाइल नीति में बदलाव लाया गया। आरक्षण के प्रावधान में भी बदलाव लाया गया। एसटीईटी को प्रेफरेंस मिलेगा। उम्र में भी छूट का प्रावधान लाया गया। ये बदलाव कानून सम्मत नहीं है। 4 जुलाई को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई है। उस दिन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
विश्व कप की बड़़ी जंग……

विश्व कप की बड़़ी जंग......

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ,  बिहार में भी मानसून हुआ सक्रीय  , 5 जिलों में भारी बारिश के असार

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट , बिहार में भी मानसून हुआ सक्रीय , 5 जिलों में भारी बारिश के असार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend