ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा !

UB India News by UB India News
June 30, 2023
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा, लखीसराय
0
मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार इन दिनों बीजेपी के रणनीतिकार और गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर है। बिहार में भी खास कहें तो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र। लखीसराय में अमित शाह यू ही नहीं हुंकार भरने आए। आज के भाषण से तो यह स्पष्ट हो गया कि हर संभव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को हराना अमित शाह की प्राथमिकता में है। सीट टू सीट रणनीति बनाने की वजह भी है। जिस तरह से हिंदी पट्टी यूपी को छोड़ और साउथ के राज्यों में बीजेपी बेपटरी हुई है, उसे देखते अमित शाह की यात्रा पूर्णिया टू लखीसराय वाया बेतिया और नवादा प्राथमिक जरूरत है। वह भी इसलिए कि गत लोकसभा चुनाव में बिहार से एनडीए की ताकत 39सीटों के साथ एक जबरदस्त उभार लेते हुए थी। यह अमित शाह भी जानते हैं कि नीतीश कुमार से अलग। होने के बाद बिहार की तैयारी इसलिए अहम है कि बिहार में अहम हिस्सेदारी के बिना मिशन 400 क्या मिशन 300 भी पूरा करना मुश्किल है।

लखीसराय और अमित शाह
अमित शाह का लखीसराय दौरा का साफ मतलब है कि जनता दल यू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बीजेपी के निशाने पर हैं। वैसे भी सांसद ललन सिंह को जब प्रधानमंत्री आगे बैठने की बात कहते हैं या अमित शाह का भाषण ललन सिंह के बिना समाप्त नहीं होता है, कुछ तो बात है। सो,अमित शाह का लखीसराय केवल नीतीश कुमार का सच बताने नहीं आ रहे हैं, बल्कि वह इस बहाने सवर्ण खास कर भूमिहार वोटरों का मन भी जानने वाले हैं।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

ऐसा इसलिए कि यहां से बेगुसराय और जमुई लोकसभा तक के जनता को प्रभावित करना चाहते हैं। वैसे भी मोकामा उपचुनाव के समय में ही बीजेपी मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी थी। इस मनसा का खुलासा लखीसराय के मंच से बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा यह कह कर बता दी कि लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी और मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने को ले कर था। पर राजनीज्ञों की माने तो इस कार्यक्रम के बहाने अमित शाह पहलवान खोजने आए थे।

बताया जा रहा है कि लोहा को लोहे से काटने की रणनीति गर तय की गई हो तो फिर ललन सिंह को टक्कर देने के तीन उम्मीदवारों का नामपर विचार शुरू हुए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस लोकसभा के क्षत्र से चुनावी हुंकार भर सकते हैं। दूसरा नाम विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी हो सकते हैं। ये इस विधान सभा से लगातार जीत भी रहे हैं। एक नाम सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी का भी चल रहा है। वीणा देवी ने 2014 के लोक सभा चुनाव में हराया भी है।

अमित शाह और बिहार
एनडीए से नीतीश कुमार के हट जाने के बाद अमित शाह का वैसे भी तकियाकलाम बन गया है :’आप जब बुलाओगे मैं आऊंगा’। और अमित शाह का यह प्रभाव दिखा भी। सीमांचल से शंखनाद करते आरा, बेतिया, नवादा और लखीसराय की यात्रा करते एक ही मकसद को पूरा कर रहे हैं और वह है अकेलेदम पर बीजेपी की पहुंच को 100 फीसदी देना। वैसे इनकी यात्रा में सासाराम भी शामिल था। पर वहां हुए धार्मिक विवाद ने उनकी इस यात्रा पर पूर्ण विराम लगा दिया।

आरा की यात्रा
अमित शाह की आरा यात्रा का परोक्ष रूप से राजनीतिक निहितार्थ नहीं था। वह तो देश भर में बीजेपी का एक अभियान था कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर हर वीर भूमि पर अपनी मौजूदगी दिखाए। यह सम्पूर्ण रूप से राष्ट्रीयता के उस पताका को फहराना था जो जाति और धर्म से हटकर देश रक्षक की भूमिका को उजागर करना था। और इस प्रयास में अमित शाह का दौरा आरा का बना। राजनीत तब इसलिए भी नही कि तब नीतीश कुमार एनडीए के गठबंधन में थे।

सीमांचल की यात्रा और अमित शाह
एनडीए से नीतीश कुमार के अलग होने के बाद अमित शाह की पहली यात्रा सीमांचल यानी पूर्णिया की बनी थी। जाहिर है नीतीश कुमार से अलग होने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी के लिए काफी अहम हो चुका है। और सीमांचल विशेष इसलिए कि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार 4 जिलों में करीब 50 लाख की मुस्लिम आबादी है। ऐसे में बीजेपी के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का विचार फैलाकर बीजेपी अपना विस्तार करना चाहती है वह भी सबका साथ और सबका विकास के नारों के साथ। यही वजह भी है कि पसमांदा मुस्लिमों के बीच बीजेपी अपनी पहचान बनाना बॉटम लेवल से शुरू कर चुकी है।

साथ ही एक गृह मंत्री के रूप में बिहार सहित कई राज्यों में पीएफआई (PFI) की गतिविधियां भी अहम थी। उस समय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अपरोक्ष रूप से इस यात्रा का एक मकसद देशविरोधी ताकतों में दहशत फैलाना भी था। तब अमित शाह ने कहा भी कि देश है तो हम सब हैं ये नही रहेगा तो विचार कीजिए कहां रहेंगे।

इसलिए इस यात्रा में अमित शाह फोकस्ड थे। और इस वजह से सीमांचल वासियों से कहा कि लालू-नीतीश की जोड़ी के कारण पूरे बिहार में और विशेषकर सीमावर्ती जिलों में डर का माहौल है। ये ज़िले हिन्दुस्तान का हिस्सा हैं। पर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
अपनी जाल में उलझती सरकार……..

अपनी जाल में उलझती सरकार........

विश्व कप की बड़़ी जंग……

विश्व कप की बड़़ी जंग......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend