ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललन सिंह के गढ़ में नीतीश पर बरसे अमित शाह ,27 मिनट में 8 बार नीतीश का नाम लिया

UB India News by UB India News
June 30, 2023
in भाजपा, लखीसराय
0
ललन सिंह के गढ़ में नीतीश पर बरसे अमित शाह ,27 मिनट में 8 बार नीतीश का नाम लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि बिहार हमेशा बदलाव और क्रांति की धरती रही है. यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर धन्यवाद के लिए है. आगे उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पूछना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने क्या काम किया है? जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है उस पर क्या विश्वास करना चाहिए? वे कांग्रेस के दरवाजे पर पीएम बनने के लिए बैठे हैं लेकिन उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है. नीतीश कुमार को लालू यादव को मूर्ख बनाना है.

आज हिसाब देने आया हूं- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में देश के लिए बहुत काम किया है. पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने 9 साल में क्या किए. नीतीश कुमार को थोड़ा तो ख्याल रखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी सरकार के साथ इतने दिनों से थे. इसका आज हिसाब देने आया हूं. मोदी सरकार ने किसानों के अकाउंट में सीधा पैसा देने का काम किया है. करोड़ों लोगों के घरों में जल पहुंचाने का काम किया है. करोंड़ो गरीबों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य खर्चा नरेंद्र मोदी सरकार दे रही है. अकेले बिहार में एक करोड़ 30 लाख घरों में शौचालय मोदी सरकार ने बनवाई है.

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

‘नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है’
आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमारा हिसाब पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार ने तो कहा कि खाता तो खुल गया बोहनी तो करा दीजिए, लेकिन बीजेपी सरकार ने गरीब के घरों में बहुत काम किया है. नरेंद्र मोदी विश्व के किसी देश में जाते हैं तो मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं. नरेंद्र मोदी का सम्मान पूरे विश्व में जो हो रहा है वह मोदी का सम्मान नहीं, भारत का हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने भारत को गौरव दिलाने का काम किया है. मोदी सरकार ने भारत को सुरक्षा देने का काम किया हैं. पाकिस्तान प्रेरित हमले पर यूपीए सरकार चुप हो जाती थी लेकिन उरी और पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर घर में घुसकर जवाब दिया.

लखीसराय: शाह बोले- पलटू बाबू के फेरे में न रहें…

गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अशोक धाम की कृपा से आंधी और बारिश के बीच यहां के लोगों के दर्शन हो सके हैं। मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए। अब इसके लिए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने आपके पास जा रहा हूं। पिछले चुनाव में 39 सीट आपने जिताईं। आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जिताएं… यही कहने आया हूं। पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहे। मेरे कारण मुख्यमंत्री बने और अब पूछ रहे मोदी जी ने नौ साल में क्या किया।

लखीसराय में शाह गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्‍या किया है। मैं उन्‍हें बता देता हूं कि छह हजार रुपये किसानों को लाभ दिया जा रहा है। 86 लाख बिहार के किसान ने भी लाभ लिया है। 33 करोड़ जनता के घर में नल का जल पहुंचाया। करोड़ों लोगों को पांच लाख तक इलाज का खर्च मोदी जी की सरकार दे रही है। एक करोड़ 30 लाख लोगों के घरों में शौचालय दिया। 37 लाख लोगों को आवास दिया है। नीतीश बाबू हिसाब पूछ रहे हैं, वे आंकड़ा देख लें।

शाह ने बिहार से राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मनमोहन और सोनिया की सरकार ने आतंकवादी को संरक्षित करने का काम किया, लेकिन मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। भाजपा सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को उठाकर फेंक दिया। इसके लिए संसद में ढेर सारे नाटक किए गए। खून की नदियां बहाने की बात कहते थे, लेकिन आज शांति ही शांति है।

ललन सिंह के गढ़ में नीतीश पर बरसे अमित शाह

ललन सिंह के गढ़ गृहमंत्री अमित शाह बिहार के नीतीश कुमार पर बरसे। शाह ने कहा कि नीतीश बाबू से पूछना चाहता हूं, आपने अपनी तरफ से क्या किया? आप छलिया हैं और हर समय छल ही करते हैं। आज प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू और राहुल के आगे पीछे कर रहे हैं। आपके साथ 20 पार्टियां है, जिन्‍हें पटना बुलाया गया। ये सभी 20 लाख करोड़ के घोटाले में शामिल लोग हैं। भ्रष्टाचारियों के हितों का ख्याल रख रहे हैं। नीतीश बाबू कल तक जिसके विरोध में थे, आज उनके सामने घुटने टेक रखे हैं।

लखीसराय: शाह ने पूछा-आपको राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी?

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस करीब बीस साल से लगातार राहुल बाबू की लॉटरी लगाने की कोशिश में लगी है। इस बार पटना में भी राहुल की ही लॉटरी खोली गई थी। उन्‍होंने कहा कि बिहार की सभी सीटें इन जंगलराज वालों को रोकने के लिए चाहिए। आप सभी आश्वस्त करें कि फिर इनके चंगुल में आप नहीं फसेंगे। मोदी जी के हाथों को और मजबूत करेंगे। शाह ने कहा कि राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी जी चाहिए यह आप लोग हाथ उठाकर बताएं।

अपडेट्स…

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार के पलटूराम कह रहे हैं कि देश का प्रधानमंत्री बनना है। बिहार में सिर्फ भाजपा की राज होगा। चाहे 2024 हो या 2025 का चुनाव हो।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने वाला है। इसके लिए अमित शाह को बधाई दीजिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठक में छक्के-पंजे की लड़ाई चल रही है।
  • अशोक धाम के प्रधान पुजारी नीरज कुमार पांडे ने बताया कि अमित शाह ने इंद्रदमणेश्वर की 15 मिनट तक पूजा की। इसका उद्देश्य विश्व की शांति और देश में सनातन धर्म की स्थापना करना है।
  • अमित शाह सेना के स्पेशल विमान से वो दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना पहुंचे। यहां हेलिकॉप्टर से लखीसराय गए।
  • सभा से पहले एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे पंडाल में पानी घुस गया।

सबकी नजर शाह के भाषण पर

ललन सिंह पिछली बार बीजेपी के साथ गठबंधन में मुंगेर से चुनाव जीते थे और सांसद बने थे. बीजेपी से अलग होने के बाद से वह लगातार बीजेपी मुक्त भारत के अभियान लगे हुए हैं और बीजेपी के खिलाफ काफी आक्रामक बयान बाजी भी करते नजर आ रहे हैं. 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार में अमित शाह का कार्यक्रम हो रहा है और माना जा रहा है कि अमित शाह अपनी जनसभा में विपक्षी दलों की एकजुटता पर हुई बैठक पर हमला बोल सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के समान नागरिक संहिता को हवा देने वाले बयान के बाद आज बकरीद के मौके पर अमित शाह का बिहार द्वारा इस बात का भी संकेत है कि वह इस कानून पर अपना कोई पक्ष रख सकते हैं.

शाह का पूरा शेड्यूल

अमित शाह लगभग 3 घंटे लखीसराय में गुजारेंगे। सेना के स्पेशल विमान से वो दोपहर 1:20 बजे पटना पहुंचेगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वे अशोक धाम मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

20 मिनट तक भगवान शिव की पूजा करने के बाद 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल लखीसराय के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वो नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के घर पहुंचेंगे।

यहां लंच करने के बाद लगभग एक घंटे तक मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। वे यहां से 5 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। पटना एयरपोर्ट से ही दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

बिहार में बीजेपी की 10 कमजोर सीटों में एक मुंगेर भी

बीजेपी ने बिहार में लोकसभा की 10 ऐसी सीटों की एक लिस्ट तैयार की है, जहां पार्टी खुद को कमजोर मानती है। इसलिए बीजेपी का इन 10 सीटों पर मुख्य रूप से फोकस होगा। मुंगेर उसी 10 सीटों में से एक है।

इन सीटों पर बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इसके लिए पार्टी की तरफ से खास रणनीति तैयार की गई है। अमित शाह खुद इन सीटों की तैयारी पर नजर रख रहे हैं।

जेडीयू से मुंगेर सीट छीनने की तैयारी, अब तक सहयोगियों के लिए छोड़ती रही

बीजेपी हमेशा मुंगेर सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती रही है। 2004 में यहां से आरजेडी के सांसद जीते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से ललन सिंह इस पर जीत हासिल की थी।

2014 में जब नीतीश एनडीए से अलग हुए तब एनडीए के कोटे से लोजपा के हिस्से ये सीट आई और लोजपा की वीणा देवी ने ललन सिंह को पटखनी दी। 2019 में एक बार फिर से जेडीयू एनडीए का हिस्सा बनी। ललन सिंह फिर यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे।

इस बार फिर से बीजेपी जेडीयू से यह सीट छीनने की रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए अभी से ही मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया गया है।

विजय सिन्हा हो सकते हैं उम्मीदवार, उन्हीं के घर होगी कोर ग्रुप की बैठक

बीजेपी सूत्रों की माने तो इस बार बीजेपी ये सीट सहयोगियों को देने की बजाए, अपना उम्मीदवार उतार सकती है। इसमें सबसे आगे विजय सिन्हा का नाम चल रहा है। वे फिलहाल लखीसराय से विधायक हैं, जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ही आता है।

साथ ही इसी क्षेत्र के एक और मजबूत गढ़ मोकामा में उनका घर और ससुराल भी पड़ता है। इसके मद्देनजर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की एक बैठक भी विजय सिन्हा के घर में रखी गई है।

जानिए, सत्ता परिवर्तन के बाद कब-कब बिहार आए शाह और उसके मायने…

बिहार में सीमांचल से चुनावी रैली का किया आगाज

बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह सबसे पहले 23 और 24 सितंबर 2022 को सीमांचल के दौरे पर पहुंचे। यहां से उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया।

यहां से उन्होंने सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार साधने की कोशिश की। ये चारों इलाके मुस्लिम बाहुल हैं।

जेपी के गांव से लालू और नीतीश पर बोला हमला

11 अक्टूबर 2022 को अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मिशन बिहार को धार दी। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा था।

सहजानंद जयंती में भूमिहारों को दिया संदेश

25 फरवरी 2023 को अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आए थे। पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा की। यहां से उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण लोकसभा को साधा। पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती सह किसान समागम में भाग लेकर भूमिहारों को संदेश दिया।

नवादा से दंगा पर महागठबंधन सरकार को घेरा

2 अप्रैल को अमित शाह बिहार के नवादा पहुंचे थे। सम्राट अशोक की जयंती पर उनका सासाराम में भी कार्यक्रम होना था, लेकिन दंगे के कारण उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बहाने उन्होंने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कुशवाहा समाज को भी गोलबंद करने की कोशिश की।

केंद्रीय गृह मंत्री के बिहार दौरे को लेकर जदयू के सवाल

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखीसराय दौरे को लेकर उनसे कुछ अहम सवाल पूछे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राज्य और देश से जुड़े 12 गंभीर सवाल पूछते हुए अमित शाह से आग्रह किया है कि वो अपने भाषण के दौरान इन 12 सवालों का जवाब दें जिससे बिहार को लेकर उनकी मंशा का पता चल सके।

1. हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?

2. किसानों की आय कब होगी दोगुनी?

3. किसानों का सिर्फ 7.16 फीसदी ही केंद्र सरकार ने कर्जा माफ किया जबकि व्यवसायियों का 27.69 फीसदी कर्जा माफ हुआ वहीं कॉर्पोरेट घराने का कर्जा 65.15 फीसदी माफ हुआ। किसानों से अधिक कॉर्पोरेट व्यापारियों को इतनी कर्ज माफी क्यों?

4. वन नेशन वन टैरिफ क्यों लागू नहीं कर रही केंद्र सरकार?

5. भोपाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की पटना में हुई बैठक पर सवाल उठाए और उनपर भ्रष्टाचार और परिवारवाद फैलाने का आरोप लगाया। आखिर प्रधानमंत्री बिहारियों को इतनी हीन भावना से क्यों देखते हैं?

6. दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के अपराध पर बीजेपी चुप क्यों हो जाती है? जबकि दूसरे दलों के नेताओं के खिलाफ वो जांच एजेंसियों को लगा देती है?

7. बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत वंचित वर्ग के छात्रों को दूर क्यों रखा जा रहा है?

8. बिहार को विशेष पैकेज एवं पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्ज कब मिलेगा?

9. सेना बहाली में 25 फीसदी अग्निवीर रिटायरमेंट के बाद सेना में जाएंगे लेकिन बचे हुए 75 फीसदी अग्निवीरों का क्या होगा? अनुकंपा का लाभ आखिर उन्हें क्यों नहीं?

10.पूर्णिया हवाई अड्डे की शुरुआत के वादे का क्या हुआ?

11.सम्राट अशोक की जयंती पर नीतीश सरकार ने राजकीय अवकाश का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया?

12.बीजेपी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी का केस दर्ज क्यों नहीं होता?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मणिपुर में हिंसा के बाद अब सियासी दौरों की शुरुआत ! हेलिकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी, राहत शिविरों का दौरा किया

मणिपुर में हिंसा के बाद अब सियासी दौरों की शुरुआत ! हेलिकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी, राहत शिविरों का दौरा किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend