ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नौनिहालों की इज्जत………..

UB India News by UB India News
June 26, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, महिला युग
0
नौनिहालों की इज्जत………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार का मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड़ तो हर किसी के जेहन में होगा। यहां की बच्चियों ने जब रूह कंपाने वाली दास्तां सुनाई थीं तो हर कोई भौंचक्क रह गया था। कुछ संवेदनशील लोग तो बच्चियों के साथ घटी वारदात से इस कदर आहत हुए कि उन्हें सामान्य दिनचर्या में लौटने में काफी वक्त लगा। ऐसी ही घटिया‚ नीच और गिरी हुई हरकत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई है। यहां भी बच्चियों के साथ शारीरिक और मानसिक ज्यादती हुई है। जब सहारनपुर के जनता रोड स्थित सुधार गृह की लड़कियों ने अपनी शोषण की दास्तान अधिकारियों के सामने रखी तो इसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए।

दरअसल‚ दो दिन पहले एसडीएम कीर्ति सिंह ने आवासीय बाल सुधार गृह का इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान जब वे वहां रहने वाली लड़कियों से बात कर रही थीं‚ उसी दौरान लड़कियों ने सुधार गृह मैनेजर के संबंध में बड़ा खुलासा किया। मैनेजर और सुपरिटेंडेंट की प्रताड़ना की कहानी ने अधिकारियों को भी झकझोर दिया।

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

साफ है कि बाल गृह का दौरा अगर अधिकारी नहीं करतीं तो यह दुर्दांत सच कभी बाहर नहीं निकल पाता। अधिकारियों की सक्रियता और संवेदना से हमेशा परिणाम बेहतर निकलते हैं। देशभर में ज्यादातर बाल गृहों की कमोबेश यही स्थिति है। बाल गृह में बच्चियों का यौन शोषण‚ उन्हें देह व्यापार में धकेलना‚ उनके साथ अमानवीय व्यवहार करना आदि बहुत आसान हो चला है। यह धत् कर्म तभी होते हैं‚ जब जिम्मेदारी के पद पर तैनात अधिकारी अपनी आंख और कान बंद कर लेते हैं और अपने जमीर के साथ समझौता कर लेते हैं। एक तरह से कहें तो वे पत्थरदिल हो जाते हैं। मुजफ्फरपुर हो या सहारनपुर या देश के बाकी हिस्सों में मौजूद बाल गृह हों; वहां काम करने वाले रक्षक की जगह भक्षक बन जाते हैं। यहां तक कि गृह की अधीक्षिका भी हैवानों का साथ देती हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे संवेदनशील जगहों को लेकर सरकार के स्तर पर ज्यादा सख्ती और सक्रियता की अपेक्षा है। हो सके तो हर हफ्ते अधिकारियों का दौरा बाल गृहों में करने के नियम बनाए जाएं। अधिकारियों की अदला–बदली भी महीने–दो महीने में हों। बच्चियों को महीने–दो महीने में बाहर निकल कर अपनी बात रखने की आजादी मिले। आसपास के लोगों से भी समय–समय पर दरयाफ्त की जाए। अगर ऐसा होगा तभी नौनिहालों की इज्जत और सरकार का इकबाल सुरक्षित रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 28, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
बंधन बैंक ने पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में शुरू कीं 5 नई शाखाएँ

बंधन बैंक ने पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में शुरू कीं 5 नई शाखाएँ

यूपी के कॉन्टेंट क्रिएटर रिस्की रिकी हर महीने 1 लाख सब्सक्राइबर्स को अपना बना रहे हैं

यूपी के कॉन्टेंट क्रिएटर रिस्की रिकी हर महीने 1 लाख सब्सक्राइबर्स को अपना बना रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend