ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को कमजोर कर रहे उमेश कुशवाहा

UB India News by UB India News
June 26, 2023
in जदयू, पटना
0
नीतीश को कमजोर कर रहे उमेश कुशवाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुद की पार्टी जेडीयू में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जेडीयू के एमएलसी ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को सीएम नीतीश से दूर करने में उमेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही है।

जेडीयू MLC रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की महानता है कि उन्होंने उमेश कुशवाहा को फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उमेश कुशवाहा को जिस तरह से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए वे नहीं कर पा रहे हैं और सिर्फ गुटबाजी में फंसकर रह गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ पिछले दिनों कुशवाहा समाज के लोगों की मीटिंग हुई थी लेकिन उसकी जानकारी नहीं दी गई। उमेश कुशवाहा को चाहिए कि वे पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर चलें। संकुचित सोंच से कोई भी संगठन नहीं चलता है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उन्होंने कहा कि उमेश कुशवाहा के कार्यों से यही लगता है कि पार्टी मजबूत हो या नहीं हो इससे उनको कोई मतलब नहीं है, वे खुद कैसे मजबुत हों इसमें अधिक दिमाग लगाते हैं। हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी की मजबुती के लिए काम करना चाहिए। उमेश कुशवाहा पार्टी के कुछ नेताओं को साइड लाइन करने में लगे हैं ताकि उनका स्वार्थ सिद्ध हो सके। उपेंद्र कुशवाहा के बाद जेडीयू में एक मात्र कुशवाहा एमएलसी रहने के बावजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नजरअंदाज करना न तो पार्टी के हित में है और ना ही कुशवाहा समाज के हित में है।
रामेश्वर महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पॉकिट के कुछ लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोगों की अनदेखी करते हैं। नीतीश कुमार में विश्वास रखने वाले लोगों की संगठन में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि वे अपनी समस्या को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जल्द ही मुलाकात करेंगे और अपनी बातों को उनके समक्ष रखेंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मणिपुर में क्यों भड़की है हिंसा?

कठोर फैसले की दरकार........

किसानी की हालत सुधरेगी!……..

किसानी की हालत सुधरेगी!........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend