प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर हैं. जहां उन्होंने यूएन मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देशवासियों को भी संबोधित किया. जिसके बाद उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात हुई. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके लिए स्टेट डिनर होस्ट करेंगे।
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
- संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी जो बाइडेन के खास आमंत्रण पर फैमिली डिनर में शामिल हुए.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया. पीएम ने लंदन के फेबर एंड फेबर लिमिटेड द्वारा प्रकाशित और यूनिवर्सिटी प्रेस ग्लासगो में मुद्रित पुस्तक ‘द टेन प्रिंसिपल उपनिषद’ के पहले संस्करण की एक प्रति राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दी.
- पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को एक विशेष चंदन का डिब्बा भी भेंट किया, जिसे जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है. इस पर मैसूर से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं. पीएम ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया.
- इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने आज सुबह अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया. उनके साथ अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी मौजूद रहे.
- पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद जिल बाइडेन ने कहा, “हमारा रिश्ता सिर्फ सरकारों के बारे में नहीं है, हम परिवारों और दोनों देशों के बीच दोस्ती का जश्न मना रहे हैं. अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी और व्यापक है, क्योंकि हम संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं.”
- पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में टॉप कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की. इसमें माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा, जीई एच लॉरेंस कल्प जूनियर के सीईओ और एप्लाइड मैटेरियल्स के सीईओ गैरी डिकर्सन शामिल थे.
- भारतीय समयानुसार आज देर रात पीएम मोदी अमेरिकी संसद कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक में यह पीएम का दूसरा संबोधन होगा. इससे पहले उन्होंने 2016 में संबोधित किया था.
- शुक्रवार अहले सुबह पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार द्वारा आयोजित रात्रिभोज (स्टेट डिनर) में शामिल होंगे. उन्हें व्हाइट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा. इसके तहत 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. पीएम मोदी ओवल ऑफिस में जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.
- पीएम मोदी का मेगा शो उनकी यात्रा के अंतिम दिन यानी 23 जून को होगा. जब प्रधानमंत्री वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में देश भर के डायस्पोरा नेताओं की आमंत्रण सभा को संबोधित करेंगे.
- प्रधानमंत्री भारतीय समयानुसार बुधवार रात न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन पहुंच. यहां से उनकी स्टेट विजिट शुरू हुई. वॉशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया. इस दौरान भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई. एयरपोर्ट के बाहर हजारों की तादाद में भारतीय समुदाय के लोग भी जमा थे. जिन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए.
पीएम मोदी के भाषण का बायकॉट
दरअसल अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में शामिल नहीं होंगी. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन किया है, हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों को गले लगाया है और पत्रकारों/मानवाधिकार की पैरवी करने वालों को निशाना बनाया है. इसीलिए मैं मोदी के भाषण में शामिल नहीं हो रही.”
मुस्लिम नेता ने दिया जवाब
इसी ट्वीट पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन आतिफ रशीद ने अमेरिकी सांसद को जवाब दिया. उन्होंने इल्हान उमर से कहा कि वो जहर उगलना बंद करें. रशीद ने लिखा, “मैं भारत के धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में अपनी धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक पहचान के साथ स्वतंत्र रूप से रहता हूं, यहां के हर संसाधनों में मेरी बराबर की हिस्सेदारी है. मुझे भारत में जो भी बोलना है बोलने की आजादी है. भारत में मुझे जो लिखना है, लिखने की भी आजादी है. मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आप अपने नफरत के एजेंडे के तहत मेरे भारत की गलत तस्वीर दिखा रहे हैं. अपने मुंह से जहर उगलना बंद करो.”
अमेरिकी सांसद रशीदा तलीब और इल्हान उमर ने इससे पहले भी पीएम मोदी और भारत के खिलाफ बयान दिए हैं. साल 2018 में दोनों अमेरिकी कांग्रेस में पहुंची थी. इल्हान उमर इससे पहले तब चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था. इस दौरान वो पीओके भी पहुंची थीं.
मोदी आज व्हाइट हाउस के स्टेट-डिनर में शामिल होंगे
PM नरेंद्र मोदी अमेरिका की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। गुरुवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके लिए स्टेट डिनर होस्ट करेंगे। इसका मेन्यू समाने आ गया है। इसमें कई एक्जॉटिक डिशेज के साथ मिलेट्स से बने व्यंजन भी शामिल किए गए हैं।
स्टेट डिनर में मोदी को नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक, समर स्क्वाश, मसालेदार बाजरा और ग्रिल्ड मकई कर्नेल सलाद, कम्प्रेस्ड तरबूज, टैंगी एवोकाडो सॉस, भरवां पोर्टोबेलो मशरूम, मलाईदार केसर वाला रिसोट्टो, गुलाब और इलायची वाला स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक परोसा जाएगा।
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पिछले एक हफ्ते से इस डिनर की तैयारी को मॉनिटर कर रही हैं। उन्होंने गेस्ट शेफ के तौर पर कैलिफोर्निया की शाकाहारी शेफ नीना कर्टिस को चुना गया है। शेफ नीना व्हाइट हाउस के शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर डिशेज तैयार कर रही हैं।
PM नरेंद्र मोदी अमेरिका की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। गुरुवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके लिए स्टेट डिनर होस्ट करेंगे। इसका मेन्यू समाने आ गया है। इसमें कई एक्जॉटिक डिशेज के साथ मिलेट्स से बने व्यंजन भी शामिल किए गए हैं।
स्टेट डिनर में मोदी को नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक, समर स्क्वाश, मसालेदार बाजरा और ग्रिल्ड मकई कर्नेल सलाद, कम्प्रेस्ड तरबूज, टैंगी एवोकाडो सॉस, भरवां पोर्टोबेलो मशरूम, मलाईदार केसर वाला रिसोट्टो, गुलाब और इलायची वाला स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक परोसा जाएगा।
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पिछले एक हफ्ते से इस डिनर की तैयारी को मॉनिटर कर रही हैं। उन्होंने गेस्ट शेफ के तौर पर कैलिफोर्निया की शाकाहारी शेफ नीना कर्टिस को चुना गया है। शेफ नीना व्हाइट हाउस के शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर डिशेज तैयार कर रही हैं।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार PM मोदी शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं, इसीलिए स्टेट डिनर में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि जिल बाइडेन ने शेफ नीना कर्टिस को चुना है। वह अमेरिका में वीगन यानी वेज खाने के लिए सबसे बेहतरीन शेफ मानी जाती हैं।
स्टेट डिनर के दौरान वीगन खाने में फल, सब्जियां, अनाज और खास तरह के पौधों से तैयार की गई डिश होंगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि ये फूड आइटम्स फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर हों। साथ ही कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व का भी ध्यान रखा जाएगा।
शेफ नीना ने कहा, ‘हम इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि भारत इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स मना रहा है। हमने अपने मेन्यू में भी मैरीनेट बाजरा को शामिल किया है।’
डिनर के दौरान जोशुआ बेल प्रस्तुति देंगे
व्हाइट हाउस के पूर्व क्यूरेटर बेट्टी मोंकमैन ने बताया कि स्टेट डिनर के दौरान मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। इस मौके पर ग्रैमी अवॉर्ड विजेता जोशुआ बेल अपनी प्रस्तुति देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में मरीन बैंड करीब 200 साल पुराना है। ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रपति जॉन एडम्स के समय से व्हाइट हाउस में मेहमानों के लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।
अब अमेरिका के स्टेट डिनर की परंपरा को समझते हैं…
स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाउस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से करीबी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। व्हाइट हाउस हिस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक किसी देश के स्टेट हेड के सम्मान में आयोजित होने वाला राजकीय भोज अमेरिका के सबसे भव्य और सबसे ग्लैमरस कार्यक्रमों में से एक है। अमेरिका स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को डिनर के जरिए पारंपरिक तौर पर सम्मान देने का एक तरीका है।
अमेरिका में स्टेट विजिट की परंपरा 1800 ईसवी में शुरू हुई थी। शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्टेट विजिट पर आमंत्रित करते थे। बाद में विदेशी मेहमानों को स्टेट विजिट पर बुलाने की परंपरा शुरू हुई। स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को शुरू से स्टेट डिनर देने की परंपरा रही है।
व्हाइट हाउस में होने वाले स्टेट डिनर में बुलाए जाने वाले पहले मेहमान हवाई प्रांत के राजा कलाक्वा थे। 22 दिसंबर 1874 को अमेरिकी राष्ट्रपति उलिसिस ग्रांट और उनकी पत्नी जूलिया ग्रांट ने उनके लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया था।
प्रधानमंत्री मोदी तीसरे ऐसे भारतीय नेता हैं जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट के लिए बुलाया है। इससे पहले 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाया गया था।







