ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल, ममता सहित कई राजनीतिक दिग्गज आज पहुंचेंगे पटना, कल होगी अहम बैठक

UB India News by UB India News
June 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
एकजुटता एकमात्र विकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश को बीजेपी मुक्त बनाने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार सभी विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में लग हुए हैं. 23 जून को पटना में सभी विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. जिसको लेकर अब जगह भी तय कर लिया गया है कि ये बैठक कहां होगी. सीएम आवास पर ही इस बैठक को आयोजित किया जाएगा. वहीं, इस बैठक को लेकर अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान, सहित कई राजनीतिक दिग्गज आज पहुंच जाएंगे. सभी राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे और कल होने वाली अहम बैठक में शामिल होंगे.

आज शाम तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री पटना आ जाएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल हैं। गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्नेला सिंह पटना पहुंचेंगी।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को 3 बजे पटना पहुंचेंगी। उनके साथ टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद होंगे। शाम 5.20 बजे ममता बनर्जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी। 23 जून की मीटिंग में शामिल होने के बाद वो शाम 4 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेंगी।

19 पार्टियां होंगी शामिल 

सीएम आवास पर कल विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में 19 पार्टियां शामिल होंगी. इस बैठक में ये भी तय किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में कौन होगा. बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज पटना आएंगे.

वहीं, बता दें कि राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन सहित और कई नेता कल 23 जून को पटना आएंगे और इस बैठक में शामिल होंगे. हालांकि कई लोगों के शमिल होने पर अभी भी संशय बना हुआ है.

ये नेता आज आएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाकपा महासचिव डी.राजा तथा भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को आएंगे। राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे।

खड़गे, राहुल, शरद, हेमंत कल पहुंचेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी के मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आदि 23 जून को आएंगे। जदयू व राजद के नेता, मेजबान की भूमिका में होंगे।

गुरुद्वारा जाएंगे केजरीवाल और मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पटना आने के बाद पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे और वहां मत्था टेकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और NC प्रमुख फारुख अब्दुल्ला के भी आज पटना पहुंचने की संभावना है। विपक्षी दलों की बैठक में आने वाले नेताओं के लिए स्टेट गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस और होटल चाणक्य में रहने का इंतजाम किया गया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों की बैठक में सबसे पहले दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा करने पर जोर दिया है। इससे पहले केजरीवाल ने विपक्षी दलों काे चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करने काे कहा है। कहा-वह दिन दूर नहीं जब पीएम 33 राज्यपालों के माध्यम से राज्य सरकारें चलाएंगे।

कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, पटना पहुंचने के बाद दोनों सदाकत आश्रम जाएंगे। वहां वे भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
2018 के बाद फिर से NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी

2018 के बाद फिर से NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी

जी20 देशों के श्रम संबंधी मामलों पर आज से पटना में बैठक शुरू

जी20 देशों के श्रम संबंधी मामलों पर आज से पटना में बैठक शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend