ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

31 नगर निकायों के कुल 805 पदों के लिए मतदान समाप्त

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
31 नगर निकायों के कुल 805 पदों के लिए मतदान समाप्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 58 नगरपालिकाओं में राज्य निर्वाचन के निर्देश पर आम/उपचुनाव के तहत वोटिंग होगी. मतदान शुक्रवार (9 जून) की सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम के 5 बजे समाप्त हो गया . मतदान के लिए कुल 1677 केंद्र बनाए गए थे. इसके लिए कुल 816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे लेकिन इनमें से 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था. वहीं नगर पंचायत घनश्यामपुर वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद अभ्यर्थी की मृत्यु के बाद एक पद स्थगित कर दिया गया था इसलिए आज 806 पदों के लिए मतदान कराए गये.

4443 अभ्यर्थी आजमा रहे अपना भाग्य

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मतदाताओं की कुल संख्या 12,73,810 थे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,68,022 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 6,05,724 थे. इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 63 थी. इस चुनाव में आज 4443 अभ्यर्थी इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे थे. इनमें पुरुष अभ्यर्थी की अपेक्षा महिला अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा थी. महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2242 जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 2201 थे.

आज मुख्य पार्षद के लिए 31 पद, उप मुख्य पार्षद के लिए 31 पद और वार्ड पार्षद के लिए 714 पदों पर मतदान कराया गया. वार्ड पार्षद पद के लिए 3457 अभ्यर्थी मैदान में थे. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 1560 तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1897 थी.

मुख्य पार्षद के लिए 423 अभ्यर्थी मैदान में थे. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा था. पुरुष अभ्यर्थी 252 तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 171 थी. उप मुख्य पार्षद के लिए कुल 391 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे. इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 287 थी तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 104 थे.

सभी सीटों के लिए ईवीएम से कराया गया मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी संबंधित जिलों में नगर निकाय आम/उपचुनाव के तहत मतदान के पूर्व ‘चेहरे की पहचान व्यवस्था’ (FRS) लागू होगा. बिहार में नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव को लेकर बीते बुधवार की शाम पांच बजे प्रचार थम गया था. सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया गया.

जानें पल-पल के अपडेट्स

मनेर नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 8 पर फर्जी वोटिंग को लेकर पुलिस और लोगों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. आम लोगों का आरोप था कि एक प्रत्याशी को जिताने को लेकर दूसरे जगह से लोगों को बुलाकर फर्जी वोटिंग कराया जा रहा है जिसको लेकर हम सभी लोग विरोध कर रहे हैं.

नगरपालिका आम निर्वाचन 2023: अपराह्न 3 बजे तक नगर परिषद डुमरांव एवं नगर पंचायत इटाढ़ी का मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं.

बांका में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार,अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कौशलेंद्र कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी स्वयं भ्रमणशील हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बजे बजे तक 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है.

मधुबनी नगर निगम के वार्ड नंबर 7 की बूथ संख्या 18 पर अराजक तत्वों द्वारा बूथ पर वर्चस्व बनाने की कोशिश में झड़प हुई है. झड़प के बाद एक पक्ष द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई. सूचना के बाद एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई की है. स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया है. अभी शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान हो रहा है.

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय और ताजपुर नगर पालिका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शुरू हो गया है. दलसिंहसराय में वार्ड पार्षद और ताजपुर में उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा. मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनल, सुपर जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीसीसीपी, निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य सभी वरीय पदाधिकारी की तैनाती की गई है.

गया नगर निगम के दो वार्ड 15 और 26 एवं बोधगया नगर परिषद के वार्ड 32 में उपचुनाव सुबह 7 बजे शुरू हो गया. कुल 19 मतदान केंद्र बनाए हैं. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम खुद मतदान कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उड़नदस्ता दल भी तैनात किया गया है.

नवादा के हिसुआ नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, 26 वार्ड पार्षद और नवादा नगर के एक वार्ड पार्षद (वार्ड 42) के लिए मतदान होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा के निर्देश के आलोक में नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 के तहत मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है.

31 निकायों के लिए हो रहे मतदान में मुख्य पार्षद के लिए 423 और वार्ड पार्षद के 3457 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं

इस बार हर मतदाता की पहचान फेसियल रिकोगनिशन सिस्टम से कराया जा रहा है।

मधुबनी के वार्ड 2 में  EVM खराब मिली है।

डुमरांव और इटाढ़ी में कुल 46 वार्ड, दो मुख्य पार्षद, दो उप मुख्य पार्षद के लिए चुनाव हो रहा है।

डुमरांव में 85 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है जहां सभी मतदाता 3-3 वोट डालेंगे। पहली बार नगर परिषद के लिए इटाढ़ी में हो रहे चुनाव के लिए कुल 11 वार्ड के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं।

राजगीर में मुख्य पार्षद के लिए 13,  उप मुख्य पार्षद के लिए 6 और वार्ड पार्षद के लिए 151 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

सीतामढ़ी की सुरसंड नगर पंचायत में कुल 19 वार्डों के चुनाव के लिए 33 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend