ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

UB India News by UB India News
June 9, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरे दिन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 469 पर ऑलआउट कर दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। 71 के स्कोर पर ही टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के चार धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। उसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने 285 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पूरी भारतीय टीम 285 के स्कोर तक पहुंचती नहीं दिख रही। इतना ही नहीं टीम के टॉप ऑर्डर के चार खिलाड़ियों ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

दरअसल रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली यह चारों खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं पार कर सके। इससे पहले कभी भी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था कि टॉप 4 के चारों बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंचे हो लेकिन 20 का आंकड़ा नहीं छू पाए। पारी की शुरुआत तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने आतिशी अंदाज में की थी लेकिन उसके बाद अचानक विकेटों का पतझड़ सा लग गया। रोहित 15, गिल 13, पुजारा 14 और विराट कोहली 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनमें से कोई भी बल्लेबाज अपने स्टार्ट को बड़ी पारी तक नहीं ले जा सका।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

जडेजा और रहाणे ने संभाला

एक समय यह हाल देखकर लगने लगा था कि कहीं टीम इंडिया 150 या 200 तक ही ना सिमट जाए। फिर रवींद्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े। पर दिन के अंतिम आधे घंटे में नाथन लायन ने जडेजा को उनके अर्धशतक से दो रन पहले 48 के स्कोर पर आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर था 5 विकेट पर 151 रन। रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे आखिरी उम्मीद बनकर, वहीं उनके साथ युवा केएस भरत भी थे। देखना होगा कि अब भारतीय पारी कहां तक जा पाती है।

इस मैच की बात करें तो पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत थोड़ी डगमाई थी लेकिन हेड और स्मिथ की शतकीय पारी और 285 रन की पार्टनरशिप की बदौलत टीम का स्कोर 469 तक पहुंचा। भारत के लिए चार विकेट मोहम्मद सिराज और 2-2 विकेट शमी और शार्दुल ठाकुर ने झटके थे। उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया और एक भी विकेट वह नहीं ले पाए थे। रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली थी और एक रनआउट किया था सब्सीट्यूट अक्षर पटेल ने डायरेक्ट हिट मारकर।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे

मणिपुर में साजिश?  हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद

मणिपुर में साजिश? हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend