ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC ने 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए किया विज्ञापन जारी ,15 जून से करें अप्लाई

UB India News by UB India News
June 1, 2023
in कैरियर, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
BPSC ने 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए किया विज्ञापन जारी ,15 जून से करें अप्लाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन मंगलवार रात को जारी कर दिया है। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 अगस्त को किया जाना है। रिजल्ट दिसंबर तक आएगा। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही जब लिंक एक्टिव होगी तब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इन पदों पर होगी भर्ती।

कक्षा 1 से 5 तक के लिए – 79 हजार 9 सौ 43 पद

कक्षा 9-10 के लिए – 32 हजार 9 सौ 16 पद

कक्षा 11-12 के लिए – 57 हजार 6 सौ 02 पद

श्रेणीवार क्वालिफाइंग अंक: सामान्य- 40%, ओबीसी 36.5, ईबीसी-34 तथा एससी, एसटी, महिला-दिव्यांग के लिए 32%।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग के लिए 200 रुपए और सामान्य वर्ग के पुरुष और अन्य उम्मीदवारों लिए 750 रुपए रखा गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी

प्राइमरी स्कूल (क्लास 1 से 5): मूल वेतन 25 हजार/ प्रतिमाह एवं अन्य अनुमान्य भत्ते। स्थायी एवं नई पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य।

मिडिल स्कूल (क्लास 9 से 10): मूल वेतन 31 हजार/ प्रतिमाह एवं अन्य अनुमान्य भत्ते। स्थायी एवं नई पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य।

हायर सेकेंडरी स्कूल (क्लास 11 से 12): मूल वेतन 32 हजार/ प्रतिमाह एवं अन्य अनुमान्य भत्ते। स्थायी एवं नई पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य।

आयु सीमा

  • सभी पदों पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम उम्र सीमा के लिए कट-ऑफ तारीख 1 सितंबर 2023 होगी।
  • प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के लिए कट-ऑफ डेट 1 अगस्त 2023 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1अगस्त 2023 को 21 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष)- 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग की महिला एवं अनारक्षित महिला- 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष

आयु सीमा में छूट

  • नियोजित शिक्षकों व टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण फ्रेश अभ्यर्थियों की एक साथ परीक्षा होगी। पंचायत व नगर निकायों में नियोजित शिक्षकों के लिए अधिकतम उम्र सीमा का बंधन नहीं है। टीईटी और एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यता में एससी, एसटी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थी को न्यूनतम निर्धारित अर्हतांक में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

अपीयरिंग कैंडिडेट भी दे सकेंगे परीक्षा

बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने मंगलवार को बताया था कि अपीयरिंग कैंडिडेट को भी इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 31 अगस्त 2023 तक जिन छात्रों की अर्हता संबंधी परीक्षा हो गई है या हो जाएगी, लेकिन रिजल्ट नहीं निकल पाएगा, उनको भी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

अपीयरिंग कैंडिडेट को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए अंडरटेकिंग देनी पड़ेगी। जिसमें यह बताना होगा कि उनकी पात्रता संबंधित परीक्षा निर्धारित तिथि तक पूरी हो जाएगी। यह अवसर बीएड, डीएलएड, सीटेट, बीटेट या एसटेट जैसे सभी वांछित शैक्षणिक योग्यता या पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनकी निर्धारित तिथि तक संबंधित परीक्षा संपन्न हो जाती है।

माध्यमिक, उच्च माध्यमिक के लिए NCERT आधारित होगा सिलेबस

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक अभ्यर्थियों को NCERT के सिलेबस पर आधारित पुस्तकों को पढ़ाना होता है। लिहाजा उनकी नियुक्ति परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न इनसे ही पूछे जाएंगे। राज्य के विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का सिलेबस मूल रूप से NCERT के सिलेबस पर आधारित है। लिहाजा, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति के लिए NCERT के सिलेबस पर आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में काफी डिटेल में एक-एक चीज के बारे में बताया गया है। वेतन से लेकर परीक्षा पैटर्न तक के बारे में जानकारी दी गई है। तो ज्यादा इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। विज्ञापन को ठीक से पढ़कर बहुत सारी जानकारी जुटाई जा सकती है।

जिलों के हिसाब से भी रिक्तियों को यहां देखें।

जिला वैकेंसी
1. अररिया 1356
2. अरवल 657
3. औरंगाबाद 1982
4. बांका 1519
5. बेगूसराय 2420
6. भागलपुर 1678
7. भोजपुर 947
8. बक्सर 962
9. दरभंगा 5463
10. पूर्वी चंपारण 1650
11. गया 3018
12. गोपालगंज 1042
13. जमुई 989
14. जहानाबाद 379
15. कैमूर 1331
16. कटिहार 1784
17. खगड़िया 2472
18. किशनगंज 1009
19. लखीसराय 763
20. मधेपुरा 3056
21. मधुबनी 751
22. मुंगेर 863
23. मुजफ्फरपुर 4261
24. नालंदा 853
25. नवादा 746
26. .पटना 1720
27. पूर्णिया 3547
28. रोहतास 562
29. सहरसा 1778
30. समस्तीपुर 7218
31. सारण 1202
32. शेखपुरा 1300
33. शिवहर 262
34. सीतामढ़ी 520
35. सिवान 803
36. सुपौल 1764
37. वैशाली 825
38. पश्चिमी चंपारण 3614
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
जून में बिहार की सियासत रहेगा चरम पर ……..

जून में बिहार की सियासत रहेगा चरम पर ........

बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली निकली बालिग!

बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली निकली बालिग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend