ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली निकली बालिग!

UB India News by UB India News
June 1, 2023
in खास खबर, खेल
0
बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली निकली बालिग!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली लड़की के बालिग होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद सवाल खड़े होने लगे हैं कि इस मामले में पहलवान कहीं कठपुली तो नहीं बन गए हैं ? जिस तरह से बीते दिन हरिद्वार पहुंचे पहलवानों के गंगा में मेडल बहाने की बात सामने आई। इसके बाद लड़की के चाचा के बयान ने जाहिर तौर पर पूरे मामले में सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ प्रमुख रहे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवानों के मामले में नया मोड़ आ सकता है। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई प्रदर्शनकारी पहलवान बीते दिन हरिद्वार पहुंचे थे और मेडल बहाने की बात कही थी। इसके बाद पहलवानों ने गंगा में मेडल न बहाने का फैसला करते हुए 5 दिन का वक्त दिया है।

चाचा का प्रदर्शनकारी पहलवानों पर आरोप
‘नाबालिग’ लड़की का चाचा होने का दावा कर रहे अमित पहलवान ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पहलवान मेरे परिवार को गुमराह कर रहे हैं और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने के लिए गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अमित पहलवान के दावे को मानें तो लड़की का जन्म 22 फरवरी 2004 को हुआ था, जिसके मुताबिक जाहिर तौर पर लड़की बालिग है। पहलवानों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाने वाले अमित पहलवान का कहना है कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे कि लड़की को नाबालिग साबित कर पोक्सो कानून (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून) का गलत इस्तेमाल किया जा सके।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

गंगा में मेडल बहाने के फैसले से पलटे पहलवान
गंगा में मेडल बहाने के लिए पहुंचे पहलवानों एक से डेढ़ घंटे हरिद्वार में रुकने के बाद अपना फैसला बदल दिया। दरअसल इसके पीछे संयुक्त किसान मोर्चा की भूमिका अहम रही। यहां पहलवानों को समझाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता नरेश टिकैत समर्थकों संग हरिद्वार पहुंच गए। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि यह देश की बेटियों के साथ घिनौना दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों ने पांंच दिन का वक्त दिया है और हमने उन्हें दिलासा दिया है कि इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने भी इस मामले में पहलवानों का समर्थन किया है। एक बार फिर यूपी चुनाव से पहले की बात होने लगी है, जब किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने बिल वापसी का ऐलान किया था। किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा की खास भूमिका रही थी।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की पहलवानों से अपील
पहलवानों के गंगा में मेडल बहाने की खबर के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने पहलवानों से ऐसा न करने की अपील की थी। हुड्डा ने कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी अपने मेडल से बच्चों से भी ज्यादा प्यार करता है। ये मेडल आसानी से नहीं मिलते। इसके लिए सालों मेहनत करनी पड़ती है। देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मेरी अपील है कि अपने मेडल गंगा में न बहाएं। आपको ये मेडल भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कृपा से नहीं मिले हैं अपितु वर्षों के तप और साधना से मिले हैं। निःसंदेह पिछले दिनों खिलाड़ियों साथ बेहद बर्बरतापूर्ण व्यवहार हुआ है, जिससे सारा देश दुःखी है। ये वही भूमि है जहां एक नारी का चीरहरण करने का प्रयास किया गया था, परिणामस्वरूप महाभारत हुआ। सरकार को चेताना चाहता हूं कि समय रहते अहंकार छोड़कर राजधर्म का पालन करते हुए खिलाड़ियों की आवाज सुने और उन्हें न्याय दिलाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से जनसंपर्क रैली की कर रहे शुरुआत ………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से जनसंपर्क रैली की कर रहे शुरुआत .........

अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान

अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend