ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से जनसंपर्क रैली की कर रहे शुरुआत ………

UB India News by UB India News
June 1, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से जनसंपर्क रैली की कर रहे शुरुआत ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के लिए 31 मई का दिन काफी अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के अजमेर शहर से एक बड़ी शुरुआत करने जा रहे हैं. पीएम मोदी अजमेर में आज जनसंपर्क रैली की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी अजमेर से नजदीक पुष्कर स्थित ब्रह्मा के दुनिया में मौजूद इकलौते मंदिर में भी जाएंगे और यहां पूजा अर्चना करेंगे. पीएम मोदी का राजस्थान का ये दौरा साधारण दौरा नहीं है बल्कि इस दौरे के पीछे है उनकी वन मूव में डबल टारगेट की पॉलिसी. यानी एक ही चाल में दोहरे टारगेट को चित करना. आइए जानते हैं मई खत्म होने से पहले ही आखिर क्यों पीएम मोदी ने राजस्थान को चुनकर यहां से जनसंपर्क रैली का आगाज करने का मन बनाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में कभी अपने विरोधियों को हल्के में नहीं लिया है फिर चाहे ये उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल की बात की जाए या फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके दोहरे कार्यकाल की. अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और पीएम मोदी की नीतियां हमेशा विरोधियों से दो कदम आगे रहती हैं. एक चुनाव का परिणाम आने से पहले ही बीजेपी अगले टारगेट की रणनीति बनाने में जुट जाती है जो कमोबेश अन्य विरोधी दलों में कम ही देखने को मिलता है.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

हालांकि सभी दल इन दिनों मिशन 2024 की तैयारी करते दिख रहे है, लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी के मूव इन सभी तैयारियों पर अभी से भारी दिखाई दे रहे हैं. राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसंपर्क रैली एक बार फिर उनकी सोची समझी रणनीति की ओर से इशारा कर रही है.

इस चार वजहों से पीएम मोदी ने राजस्थान और अजमेर को चुना
राजस्थान में जनसंपर्क रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक नहीं बल्कि दो बड़ी वजह हैं. पहली इस वर्ष राजस्थान के विधानसभा चुनाव होना है वहीं दूसरी वजह अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान के रण से ज्यादा से ज्यादा सीटों को बंटोरना. अब समझते हैं आखिर यहां से पीएम मोदी को क्या फायदा होगा.

1. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटखनी
पीएम मोदी की राजस्थान में जनसंपर्क रैली की शुरुआत का मकसद प्रदेश में बीजेपी के लिए जमीन को मजबूत करना है. वैसे भी राजस्थान में अल्टरनेट यानी हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड है. इस लिहाज से तो बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आता है. लेकिन एक और वजह भी है और वो है कांग्रेस में चल रहा अंदरुनी कलह. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में बीजेपी और खास तौर पर पीएम मोदी के लिए ये वक्त सबसे मुफीद है ताकि वे राजस्थान में कांग्रेस को लेकर उठे तूफान का फायदा उठा सकें और विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को मजबूती के साथ सुनिश्चित कर सकें.

2. कर्नाटक की हार का बदला
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, जिसे कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ हासिल कर लिया है. लिहाजा बीजेपी और पीएम मोदी चाहेंगे कि कांग्रेस के किले में सेंध लगाकर कर्नाटक की शिकस्त का बदला ले सकें. ऐसे में बीजेपी के सामने सबसे सॉफ्ट टारगेट राजस्थान ही है. कांग्रेस के दो किलों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में से राजस्थान को ढहाना बीजेपी के लिए ज्यादा आसान लग रहा है.

3.लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर नजर
राजस्थान और अजमेर को चुनकर बीजेपी और पीएम मोदी ने ना सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनाव की ज्यादा सीटों पर नजरें गढ़ाई हैं. अकेले अजमेर के आस-पास लोकसभा की 8 सीट आती हैं. इन सीटों को बीजेपी अपने कब्जे ले ले तो स्थिति मजबूत हो जाएगी जबकि कांग्रेस कमजोर. इन्हीं 8 लोकसभा सीटों में करीब 64 विधानसभा सीट भी हैं. इनमें से फिलहाल बीजेपी के पास 20 सीट है जबकि उसका टारगेट 45 सीटों पर कब्जा जमाना है. इसके लिए 25 और सीटें हासिल करने के लिए बीजेपी के पास पीएम मोदी से बड़ा कोई हथियार हो ही नहीं सकता.

4.इन समुदायों पर है सीधा फोकस
राजस्थान के रण को हथियाना है तो जाट और मुस्लिम समुदाय में पकड़ होना बहुत जरूरी है. इन्हीं समुदायों में कमजोर पकड़ के चलते बीजेपी को बार-बार हार का मुंह देखना पड़ता है. इस बार बीजेपी ऐसी कोई गलती करने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि बीते 8 महीनों में पीएम मोदी ने राजस्थान के इन समुदाय बहुल इलाकों में 6 दौरे किए हैं. इस बार भी अजमेर को चुनकर इन्हीं दो समुदायों को साधने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि सचिन पायलट खुद जाट समुदाय से आते हैं और वो कांग्रेस में एक बागी तेवरों के साथ इन दिनों आगे बढ़ रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान

अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान

पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार

पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend