कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (30 मई) को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए देश की राजनीति के बारे में बात की और भारतीय जनता पार्टी समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है उन्हें ये नियंत्रित कर रहे हैं.
इसी के साथ राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं. भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है. सही?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान खालिस्तानी समर्थकों का सामना करना पड़ा। बुधवार को वह सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे कि तभी हॉल में बैठे खालिस्तानी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने हवा में खालिस्तानी झंडे लहराए और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जवाब में राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नफरत के शहर में मोहब्बत की दुकान’। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी और पीएम मोदी को धमकी दी है।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय प्रवासियों की एक सभा को दिए अपने संबोधन में, भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को ‘धमकाने’ और देश की एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया। कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में मंगलवार को एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत में राजनीति के सभी साधनों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले उन्होंने महसूस किया कि राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे सामान्य तौर-तरीके अब काम नहीं आ रहे हैं।
अमेरिका में राहुल गांधी: बयानों पर भड़की BJP
कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका गए हुए हैं। वहां उन्होंने बुधवार सुबह भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं।







