ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार

UB India News by UB India News
June 1, 2023
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू एवं कश्मीर में सफल G20 सम्मेलन के आयोजन से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC के इर्द-गिर्द नापाक हरकतें शुरू कर दी हैं। बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ से भारत में घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। पुंछ जिले में हुई इस घटना में सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर गोलियों की बरसात कर दी। इस गोलीबारी में एक आतंकी घायल हो गया जबकि 2 अन्य वापस नहीं जा पाए और सेना के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।

3 से 4 आतंकियों ने की थी घुसपैठ की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के द्वारा घुसपैठ की यह कोशिश पुंछ जिले के खारी सेक्टर में चेतन पोस्ट के पास नाकाम की गई। मंगलवार देर रात LoC की तरफ से 3 से 4 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर सैनिकों ने LoC पर संदिग्ध गतिविधि देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी गोलीबारी में कुछ आतंकियों को गोली लगी। जवानों ने इसके बाद घटनास्थल से एक घायल आतंकी समेत कुल 3 आतंकियों को पकड़ लिया।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए तीनों संदिग्ध आतंकियों के नाम मोहम्मद रियाज, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद जुबैर हैं। इसमें से फारूक नाम का संदिग्ध घायल है। इन लोगों के पास से हथियार मिले हैं। इनके पास एक एके47 बंदूक, एक मैग्जीन, एके47 के 10 राउंड, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल की मैग्जीन, पिस्टल के 70 राउंड, 6 ग्रेनेड, हेरोइन जैसे पदार्थ के 20 पैकेट और एक संदिग्ध 10 किलो आईईडी मिला है, जिसे निष्क्रिय किया है। पकड़े गए हथियारों में IED और नार्को भी शामिल है। गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
मणिपुर में शांति बहाली के लिए गए 5 अहम् फ़ैसले , आज  सीमाई कस्बे में जायेगे गृहमंत्री अमित शाह

मणिपुर में शांति बहाली के लिए गए 5 अहम् फ़ैसले , आज सीमाई कस्बे में जायेगे गृहमंत्री अमित शाह

भारत ने बीते 10 वर्षों में खुद को मजबूत किया: मॉर्गन स्टैनली रिसर्च

भारत ने बीते 10 वर्षों में खुद को मजबूत किया: मॉर्गन स्टैनली रिसर्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend