ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..

UB India News by UB India News
May 30, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार (29 मई) को आरजेडी (RJD) और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार के बड़े-बड़े काम भी नहीं दिखते.

सुशील मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

सुशील कुमार मोदी ने अपने बयान में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2000 करोड़ रुपये खर्च कर पटना के गांधी सेतु को अपग्रेड कराया और नियमित महाजाम से मुक्ति दिलाई. क्या यह कोई काम नहीं है? उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट चालू कराना कोई क्या कोई काम नहीं है? आज उत्तर बिहार के लोग बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली से सीधे दरभंगा पहुंच रहे हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि आजादी के 75वें साल में देश को भव्य संसद भवन मिलना कोई काम नहीं है क्या? कहा कि क्या नीतीश कुमार को बिहार में 54000 करोड़ की लागत से छह लेन सड़कों का निर्माण कार्य भी कोई काम नहीं लगता है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 150 साल पुराने कोईलवर पुल के समानांतर नया पुल बनवाना कोई काम है या नहीं?

‘मुख्यमंत्री की आंखों में दोष‘

सुशील मोदी ने कहा कि 8,500 करोड़ रुपये की लागत से बरौनी खाद कारखाने का आधुनिकीकरण कर उसे चालू करवा देना भी अगर कोई काम नहीं है, तो दोष मुख्यमंत्री की आंखों में है. मोदी सरकार लुक-ईस्ट पॉलिसी के तहत बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास के लिए जो बड़े-बड़े काम कर रही है, उनसे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर ताबूत वालों की भाषा बोल रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसालः शेखावत

नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसालः शेखावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend