ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए आज वोटिंग

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in जिलावार, बिहार
0
बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए आज वोटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के 300 प्रखंडों की 593 पंचायतों में 605 पदों के लिए आज (25 मई) उपचुनाव हो रहा है. पटना के 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह सात से ही वोटिंग शुरू हो गई है. शाम पांच बजे तक मतदान कर सकते हैं. जिन पदों के लिए वोटिंग हो रही है उसमें जिला परिषद सदस्य के सात, पंचायत समिति सदस्य के 41, मुखिया के 48 ग्राम कचहरी सरपंच के 52, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और ग्राम कचहरी पंच के 141 पद शामिल हैं. इन पदों पर कुल 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज ईवीएम में इनके भाग्य का फैसला कैद हो जाएगा. 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी.

27 मई को होनी है काउंटिंग

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

जिन पदों के लिए वोटिंग हो रही है उसमें जिला परिषद सदस्य के सात, पंचायत समिति सदस्य के 41, मुखिया के 48 ग्राम कचहरी सरपंच के 52, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और ग्राम कचहरी पंच के 141 पद शामिल हैं. इन पदों पर कुल 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज ईवीएम में इनके भाग्य का फैसला कैद हो जाएगा. 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी.

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत उपचुनाव को लेकर कुल 3522 पद रिक्त थे. किसी कारण 14 पदों पर आयोग द्वारा मतदान स्थगित कर दिया गया. ऐसे में वास्तविक पदों की संख्या 3508 है. 2083 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. शेष 1425 रिक्त पदों में 820 ऐसे पद हैं जिनके लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है इसलिए इन पदों पर वोटिंग नहीं होगी. अन्य 605 रिक्त पदों के लिए मतदान हो रहा है.

हेल्प के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी

पंचायत उप चुनाव के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी के विकास भवन स्थित कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यहां किसी तरह की चुनाव से संबंधित जानकारी ली जा सकती है. किसी प्रकार की सूचना भी दी जा सकती है. नियंत्रण कक्ष का नंबर 0612- 221555 और 6206804043 है. नियंत्रण कक्ष सुबह छह बजे से ही काम करना शुरू कर देगा और मतदान समाप्त होने कार्यरत रहेगा.

वहीं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है. पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. मतदान केंद्र से 200 मीटर तक धारा-144 लागू रहेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी

लालू-बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले

17 साल में नीतीश कुमार कितने सरकारी भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन राज्यपाल से कराया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend