ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
May 26, 2023
in खास खबर, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार और आसपास के राज्यों के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते राज्य में बारिश की परिस्थितियां बनी हुई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तेज आंधी के साथ बारिश संभावना जताई गई है। तेज आंधी के साथ बारिश के कारण फिलहाल चार-पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मुंगेर में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मुंगेर में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बेतिया में भी आज बारिश का अलर्ट है।
बेतिया में भी आज बारिश का अलर्ट है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और आसपास के क्षेत्र में बना है। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन बिहार के ऊपर से छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

24 घंटे में औरंगाबाद सबसे गर्म रहा।
24 घंटे में औरंगाबाद सबसे गर्म रहा।

औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा का 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.8 डिग्री सेल्सियस, नवादा का 38 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान औरंगाबाद में

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान औरंगाबाद का में रहा। पटना का अधिकतम तापमान 37.1, गया का 37.8, नालंदा का 36.7, नवादा का 38 और जमुई का 36.9 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। भागलपुर का 35.6, कटिहार का 33.4, पूर्णिया का 34.1, अररिया का 33.8, सुपौल का 31.3, दरभंगा का 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वाल्मिकीनगर का 35.7, मोतिहारी का 34 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 30.8, वैशाली का 35.4 और छपरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को लेकर पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और नवादा यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रोहतास, बक्सर, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई जिले में भी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और सुपौल जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई हैं। वहीं पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, अररिया, कटिहार और किशनगंज में भी कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 26 और 27 मई को भी बारिश की उम्मीद है। जबकि 28 और 29 मई को लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
अचानक तबीयत बिगड़ने पर आप नेता सत्येंद्र जैन को लाया गया सफदरजंग अस्पताल

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे, अस्पताल में भर्ती

असम के युवा बेरोजगारों के लिए आज 25 मई का दिन बेहद यादगार होने जा रहा

असम के युवा बेरोजगारों के लिए आज 25 मई का दिन बेहद यादगार होने जा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend