ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब नीतीश फैला रहे जातीय उन्माद

UB India News by UB India News
May 23, 2023
in पटना, भाजपा
0
अब नीतीश फैला रहे जातीय उन्माद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पस्त हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद जातीय नरसंहार करवाकर सत्ता में बने रहे और जब नीतीश कुमार को उनका साथ मिला तो ये जातीय उन्माद फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने जातीय जनगणना से जुडे एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जातीय गणना के साथ भाजपा शुरू से खडी है। भाजपा जब सरकार में थी तभी इसकी मंजूरी दी गई‚ लेकिन आज इसके नाम पर सरकार जातीय उन्माद फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब पूरे मामले की अदालत समीक्षा कर रही है तो इन्हें बेचैनी क्यों हो रही हैॽ उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति करने‚ स्कूल के भवन निर्माण कराने से इन्हें कौन रोका है। स्कूल में तो सभी जाति के लोग पढते हैं। उन्होंने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि जो आज तक अपने परिवार को छोडकर अपनी जाति के लोगों तक का कल्याण नहीं कर सके वे अन्य जातियों की क्या बात करेंगे। ॥ विपक्षी एकता मुहिम के नाम पर हो रहा बिहार का बंटाधारः श्री सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के देश में अघोषित आपातकाल वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार में आपातकाल वाली परिस्थिति पैदा करने वाले के मुंह से यह बयान शोभा नहीं देता है। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हवा निकल गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर बिहार का काम काज ठप पड गया है। उच्च स्तरीय प्रशासनिक महकमा का काम अब नेताओं की पटना में बैठक कराने तक सीमित हो गया है। अगले ११ महीने तक यही हाल रहने वाला है। राज्यपाल को राज्य के दौरे के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया जा रहा है और सरकार फजूल कार्यों में इसका उपयोग कर रही है। आधे दर्जन मंत्री‚ उपमुख्यमंत्री विभागों का काम छोड कर देशाटन में मुख्यमंत्री के साथ लगे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य की बदहाल व्यवस्था के विरोध में २७ मई को लखीसराय में महाधरना का आयोजन किया गया है। यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया जायेगा तो भाजपा राज्य व्यापी धरना‚ प्रदर्शन और आंदोलन की शुरुआत करेगी।

RELATED POSTS

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

जनादेश का अपहरण करने वालों को पब्लिक मैनडेट नहीं है‚ फिर भी चोर दरवाजे से आकर इन्होंने राज्य में प्रशासनिक अराजकता कायम कर दी। पदाधिकारी के भरोसे सरकार चल रही है। ७ दलों के महागठबंधन के बावजूद भाजपा को राज्य की जनता अपना आशीर्वाद दे रही है जो पिछले उपचुनावों में दिख चुका है। यदि बिहार के प्रति थोडी भी संवेदनशीलता है‚ तो मुख्यमंत्री को विधानसभा भंग कर नया जनादेश लेना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

Next Post
पीएम राहत कोष में प्रदेश के मात्र चार ही अस्पताल क्यों सूचीबद्ध:जदयू

पीएम राहत कोष में प्रदेश के मात्र चार ही अस्पताल क्यों सूचीबद्ध:जदयू

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप ,बिहार की गरिमा बनी 2nd टॉपर

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप ,बिहार की गरिमा बनी 2nd टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend