ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप ,बिहार की गरिमा बनी 2nd टॉपर

UB India News by UB India News
May 24, 2023
in खास खबर, शिक्षा
0
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप ,बिहार की गरिमा बनी 2nd टॉपर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2022 नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in से सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इशिता किशोर ने सीएसई परीक्षा 2022 में टॉप किया है. वहीं गरिमा लोहिया दूसरे और उमा हरीती एन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है. योग्यता सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के लिए नियुक्त किया जाएगा.

टॉप 10 में इस बार लडकियों ने जगह बनाई है. इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं. वही दुसरे स्थान पर बिहार के बक्सर की गरिमा ने अपनी जगह बनाई है. गरिमा बक्सर के Wood Stock School से पढ़ाई की है. उनके पिता नारायण प्रसाद लोहिया का निधन 4 साल पहले हो चुका है. काफी मेहनत के बाद वह मुकाम हासिल की.

RELATED POSTS

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

सिविल सर्विस प्री और फाइनल परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया था. सितंबर, 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार योग्य थे. कुल 2,529 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफायड हुए थे. आज यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है.अब विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. इसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं.

इश्तिा किशोर ने किया टॉप

इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है. इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं गरिमा लोहिया दूसरे और उमा हरीती एन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है. इश्तिा किशोर ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2022 में फर्स्ट रैंक हासिल किया है. इश्तिा ने ऑप्शन सब्जेक्ट के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की. उसने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है.

आपको बता दें कि गरिमा लोहिया भी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र है. उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक सुश्री गरिमा लोहिया (रोल नंबर 1506175) ने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीसरे नंबर पर उमा हरथी एन (रोल नंबर 1019872) है, जो आईआईटी, हैदराबाद का छात्र हैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक) वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरा रैंक हासिल किया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में पहले चार पायदान पर महिलाएं रही हैं. चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा है, जिनका रोल नंबर 0858695. उसने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी किया है. वह वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी के साथ चौथे स्थान पर रहीं.

यूपीएससी में सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट | List of top 10 selected candidates in UPSC

  1. इशिता किशोर
  2.  गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4.  स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

#UPSC2022 | यूपीएससी ने सितंबर 2022 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीएसई, 2022 के लिखित भाग के परिणाम और व्यक्तित्व के लिए साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए।

जनवरी-मई, 2023 में परीक्षा आयोजित की गई थी। #IshitaKishore ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की। pic.twitter.com/6pFWxulGBG

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 23, 2023

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

Next Post
पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का आज आखिरी दिन , द्विपक्षीय वार्ता में उठा ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा

पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का आज आखिरी दिन , द्विपक्षीय वार्ता में उठा ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा

28 महीने में बनकर तैयार हुआ भव्य नया संसद भवन, 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नए संसद भवन के उद्घाटन पर छिड़ी सियासी जंग, कई विपक्षी दलों ने बायकॉट का किया ऐलान.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend