ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
August 14, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

RELATED POSTS

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. बाकी 20 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में पटना, बेतिया, बक्सर और समस्तीपुर में बारिश हुई। छपरा में 40 मिनट की बारिश के बाद कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर डेढ़ से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया। 100 से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया। इधर, समस्तीपुर में गंगा की सहायक बाया नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 10 गावों की 50 हजार की आबादी प्रभावित है।
इन 18 जिलों में अलर्ट जारी
  • उत्तर-पश्चिम बिहार: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण
  • दक्षिण-पश्चिम बिहार: बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल
  • मध्य बिहार: पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय
तापमान का हाल और बारिश का आंकड़ा
  • गुरुवार को राज्य में रोहतास और औरंगाबाद सबसे गर्म जिले रहे. वहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया, बक्सर, भोजपुर और अरवल में पारा 37 डिग्री के करीब रहा. वहीं पटना, नवादा, नालंदा और जहानाबाद में तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ.
  • बिहार में इस साल मानसून की बारिश काफी कम हुई है. अब तक सामान्य से 39% कम पानी बरसा है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मधुबनी में सबसे ज्यादा 41 मिलीमीटर बारिश हुई.
  • आने वाले दिनों में उत्तर बिहार में बारिश बढ़ने की उम्मीद है. इससे बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में चुनाव बीते 9 महीने होने को हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले...

Next Post
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग........

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend