ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट चौधरी को जदयू ने भिजवाया कानूनी नोटिस

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in अपराध, जदयू, पटना, भाजपा
0
सम्राट चौधरी को जदयू ने भिजवाया कानूनी नोटिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को कानूनी नोटिस भिजवाया है। नोटिस में सम्राट चौधरी पर मुंगेर के ‘कार्यकर्ता सम्मान भोज’ में शराब बांटने की झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने फर्जी साक्ष्यो के आधार पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की तरफ से आयोजित ‘कार्यकर्ता सम्मान भोज’ कार्यक्रम को लेकर आरोप लगाया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भेजे गये लीगल नोटिस में कहा गया है कि अगर आपके द्वारा लगाये आरोपों का आपके पास कोई साक्ष्य है तो उसे आप सक्षम अधिकारी को सौंपें‚ जिससे कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ये समझा जाएगा कि महज कुछ राजनीतिक स्वार्थ एवं अपने समर्थकों के बीच वाहवाही लूटने के लिए आपने बिना सबूतों के जदयू और उसके शीर्ष नेताओं की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है‚ जो आपके कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

नोटिस में सम्राट चौधरी को १५ दिनों के अंदर इस मामले में साक्ष्य दिखाने को कहा गया है और सम्राट चौधरी ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं‚ दूसरी तरफ एएन कॉलेज छात्र संघ के निर्वाचित संयुक्त सचिव सह जदयू के छात्र नेता माधव आनंद ने पटना के कोतवाली थाना में आवेदन देकर सम्राट चौधरी एवं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पर उन्माद फैलाने एवं भ्रामक बात कहने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जदयू छात्र नेता माधव आनंद ने कोतवाली थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

पटना में छात्र जेडीयू के एक नेता ने कोतवाली थाने में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ इसी मामले में एफआईआर दर्ज कराया है. छात्र जेडीयू के जिस नेता ने सम्राट चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है वह खुद शराबी निकला है. पुलिस ने उसे शराब पीते रंगे हाथों पकड़ा था. तब छात्र जेडीयू का नेता नशे में धुत्त था, पुलिस ने उसके पास से शराब भी बरामद किया था. अब उसी शराबी नेता ने पुलिस के पास आवेदन दे कर कहा है कि वह ललन सिंह के मीट-भात के पार्टी का प्रबंधन कर रहा था. जेडीयू के शराबी नेता ने पुलिस को शिकायत की है कि सम्राट चौधरी ने ललन सिंह की पार्टी में दारू परोसने की आरोप लगा कर बड़ा गुनाह कर दिया है. इसलिए पुलिस सम्राट चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करे.

जेडीयू के अमित माधव नाम के नेता ने 17 मई को पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. अमित माधव ने पुलिस को दिये आवेदन में लिखा- मैं अमित माधव वर्तमान में A.N. College छात्र संघ में अपनी पार्टी JDU का निर्वाचित संयुक्त सचिव हूँ. मुंगेर लोकसभा में JDU पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूँ और वहां पार्टी या अपने नेता के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रबंधन कार्य को निष्पादित करता रहा हूँ. वर्तमान में मुंगेर लोकसभा से हमारे पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद हैं और इस क्षेत्र में काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं. इसी सक्रियता के क्रम में वे मुंगेर लोक सभा के अंतर्गत अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान स्वरूप भोज का आयोजन करते आ रहे हैं जिसमें मीट- भात मुख्य रूप से होता है. हमलोग इसके प्रबंधन और संचालन समिति में होते है.

मीट-भात का मैनेजमेंट कर रहा था अमित माधव

जेडीयू के छात्र नेता अमित माधव ने पुलिस में की गयी शिकायत में कहा है कि पिछले 14 मई को ललन सिंह ने भोज का आयोजन किया गया था जिसमें मीट-भात मुख्य तौर पर शामिल था और इसके भी प्रबंधन में मैं शामिल था. 15 मई को मैं अपने प्रदेश JDU में मौजूद था तभी मुझे जानकारी मिली कि बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उस के संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा की मीट-भात के साथ साथ दारू- शराब भी परोसी जा रही थी जबकि बिहार में शराब पूर्णतः निषेध है. आज भी 17 मई को जब मैं अपने JDU पार्टी कार्यालय में बैठा था तो फिर न्यूज के माध्यम से सुनने को मिला है कि भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने मुंगेर में कुत्ते के गायब होने की बात करते हुए इसको हमारे नेता ललन सिंह द्वारा दिए भोज से जोड़ दिया.

ये सभी बहुत ही भ्रामक, झूठ, लोकप्रियता को धूमिल करने व समुदाय के बीच द्वेष फैलाने बाली बाते हैं. जो कि बहुत ही गंभीर प्रवृति के अपराध के श्रेणी में शामिल होते हैं. अतः पुलिस से पार्थना है की भ्रामक, झूठ, लोकप्रियता को धूमिल करने और समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने के आरोप में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य व्यक्तियों पर जांच कर प्राथमिकी लिख आवश्यक कानूनी कारवाई सुनिश्चित करने की कृपा करेंगे.

केस दर्ज कराने वाले जेडीयू नेता की हकीकत जानिये

अमित माधव नाम के जिस जेडीयू नेता ने ये कहा है कि वह ललन सिंह की मीट-भात की पार्टी की मैनेजमेंट देख रहा था और सम्राट चौधरी ने उस पार्टी में दारू परोसने की बात कर बड़ा गुनाह किया है, उसकी हकीकत भी जान लीजिये. जेडीयू के निर्वाचित छात्र नेता अमित माधव के खिलाफ बिहार सरकार की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रखा है. पुलिस ने उसे शराब पीते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. घटना सिर्फ 8 महीने पहले की है. उसकी कहानी जानिये.

7 सितंबर 2022 को पटना के कंकड़बाग थाने में वहां तैनात एएसआई अरविंद कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी. इसका केस नंबर-840/22 है. पुलिस के एएसआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि उन्हें खबर मिली कि कंकडबाग के पीसी कॉलोनी के मकान संख्या-जे-36 में कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पाया गया कि वहां 6 लोग बैठ कर दारू पी रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा. पुलिस ने जिन 6 लोगों को घेर कर पकड़ा, उनमें पहले नंबर पर जिस व्यक्ति का नाम है वह है अमित माधव, पिता का नाम-मनीष माधव.

अमित माधव और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली जहां सब बैठ कर शराब पी रहे थे. वहां ब्लेंडर प्राइड शराब के साथ साथ सोडा और पीने-खाने के कई सामान बरामद हुए. पुलिस ने उन सबों को गिरफ्तार करने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से सारे लोगों की जांच करायी. ब्रेथ एनालाइजर की जांच रिपोर्ट में अमित माधव की रिपोर्ट BAC 131 एमजी/100 एमएल पायी गयी. सामान्य भाषा में कहें तो अमित माधव शराब नशे में धुत्त था. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

जेडीयू की फजीहत
अब पहला सवाल ये उठ रहा है कि शराब पीते पकड़ा गया व्यक्ति जेडीयू का पदाधिकारी कैसे बन गया. जबकि नीतीश कुमार शराब पीने को सबसे बड़ा पाप मानते हैं. फिर वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मटन-पार्टी का प्रबंधक भी बन गया. और आखिर में उसने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर केस भी दर्ज कराया कि वे मीट-भात की पार्टी में शराब परोसने का झूठा आरोप लगाकर सामाजिक विद्वेष फैला रहे हैं औऱ जेडीयू की लोकप्रियता धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
तेजस्वी के खिलाफ मानहानि मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट समन भेजने पर करेगा सुनवाई

तेजस्वी के खिलाफ मानहानि मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट समन भेजने पर करेगा सुनवाई

कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्‍मेदारी

न्यायपालिका से जुबानी जंग की कीमत ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend