ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी के खिलाफ मानहानि मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट समन भेजने पर करेगा सुनवाई

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in कानून, पटना, राजद
0
तेजस्वी के खिलाफ मानहानि मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट समन भेजने पर करेगा सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 8 मई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने शिकायतकर्ता को सुबूतों के साथ कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। आज की सुनवाई के बाद कोर्ट तय करेगा कि तेजस्वी यादव को समन भेजा जाए या नहीं।

गुजरात के व्यापारी हरेश मेहता ने दर्ज करवाया है मामला
डिप्टी सीएम ने गुजरातियों को ठग कहा था। इसके बाद गुजरात के व्यापारी हरेश मेहता ने बयान पर आपत्ति जताते हुए केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने इस केस में सुनवाई के लिए पहले 1 मई की तारीख तय की थी। जिसकी अगली तारीख 8 मई तय की गई थी। सुनवाई से एक दिन पहले डिप्टी CM ने कहा कि उनको डराने की कोशिश की जा रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जानिए वह बयान जिस पर मानहानि का मामला दर्ज हुआ
दरअसल, बैंकों का पैसा लेकर भागे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटा दिया गया। जिसके बाद बजट सत्र के समय तेजस्वी यादव ने पटना में कहा था कि वर्तमान में जो हालात हैं उसे देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग होते हैं। उनको माफ भी कर दिया जाता है।

इस बयान के बाद अहमदाबाद के व्यापारी हरेश मेहता ने अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की अदालत में तेजस्वी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ IPC की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करवाया था। हालांकि तेजस्वी ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने सभी गुजरातियों को ठग नहीं कहा।

तेजस्वी ने कहा था- बैंक लोन दे देती है और पैसे लेकर विदेश फरार हो जाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उनको डराने की कोशिश की जा रही है। ये बातें उन्होंने आरजेडी दफ्तर में हुए मिलन समारोह में कही।​

अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट।
अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट।

राहुल गांधी को सजा के बाद तेजस्वी पर नजर
बता दें कि तेजस्वी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति के खिलाफ बयान देकर फजीहत करवा चुके हैं। उन्होंने 2019 में कर्नाटक की चुनावी सभा में कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर होते हैं।’ इस बयान पर सूरत की अदालत में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट ने इस पर कड़ा रुख दिखाया और राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई।

सजा के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी। बंगला भी खाली करना पड़ा। पटना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील मोदी ने भी मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक बयान देने पर राहुल गांधी पर केस दर्ज करा रखा है। राहुल गांधी को मिली सजा के बाद लोगों की नजर तेजस्वी यादव पर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्‍मेदारी

न्यायपालिका से जुबानी जंग की कीमत ..........

हर फिल्म के लिए अदालत के दरवाजे खटकाने की आदत अच्छी नही …………

हर फिल्म के लिए अदालत के दरवाजे खटकाने की आदत अच्छी नही ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend