ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश नहीं चाहते कि जातीय जनगणना हो

UB India News by UB India News
May 19, 2023
in लोजपा, वैशाली
0
नीतीश नहीं चाहते कि जातीय जनगणना हो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातीय गणना के मामले में नीतीश सरकार (Nitish Government) को गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से फिर झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) के फैसले को बरकरार रखा है. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होगी. इसको लेकर एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. गुरुवार की शाम चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे थे.

चिराग पासवान ने कहा कि नाखून कटवा कर नीतीश कुमार शहीद होना चाहते हैं. नीतीश कुमार ही नहीं चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो क्योंकि महागठबंधन सरकार में इससे नीतीश कुमार और जेडीयू दोनों को नुकसान होगा. चिराग ने कहा कि जातीय जनगणना के पक्ष में जो भी पार्टी थी उसके साथ एक बार नीतीश कुमार को बैठक करनी चाहिए थी. वह भी पहुंचते. अपना सुझाव देते. सही तरीके से न्यायालय में पक्ष रखा जाता लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं किया.

RELATED POSTS

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

जातीय जनगणना का क्या होगा स्वरूप?

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अकेले जाति जनगणना को लेकर आगे चल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के नेता को भी नहीं पता है कि जाति जनगणना का क्या स्वरूप होगा, क्या प्रोटोकॉल है और क्या नियम है. जिस तरीके से न्यायालय में नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रखा इसे साफ लग रहा है कि नीतीश कुमार ही नहीं चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो. जात-पात की राजनीति नीतीश कुमार ही करते हैं. वह जिस गठबंधन में हैं लग रहा है कि उनकी पार्टी को इससे नुकसान होगा. इसी को देखकर वह अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं और दिखावा कर रहे हैं.

बुलानी चाहिए थी सर्वदलीय बैठक: चिराग

जाति जनगणना को लेकर आगे चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के अकेले चलने की रणनीति का नतीजा है कि इस पर ब्रेक लगा है. नीतीश कुमार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. हम लोग जाते. अपना सुझाव रखते. चिराग पासवान गुरुवार की शाम हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में हुए एक  सड़क हादसे में घायल हुए मरीज से मिलने के लिए निजी अस्पताल में पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

by UB India News
June 16, 2026
0

'इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों...

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

by UB India News
June 3, 2026
0

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

एनडीए में सब बात पर  चर्चा होगी और एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा……………….

राहुल गांधी थे वो वजह जिसने रामविलास पासवान को एनडीए में आने का मौका दिया, चिराग पासवान ने खुद खोली सियासत की परतें

by UB India News
December 13, 2025
0

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल में ही एक टेलिविजन चैनल से...

Next Post
जेडीयू को जितना केस करना है कर ले लेकिन हम सवाल उठाते रहेंगे

जेडीयू को जितना केस करना है कर ले लेकिन हम सवाल उठाते रहेंगे

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख और समीर वानखेड़े के बीच हुई Whatsapp चैट आई सामने

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख और समीर वानखेड़े के बीच हुई Whatsapp चैट आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend