ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संत के पास प्लेन कहां से आया…….

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पांच दिन की हनुमान कथा करने के बाद पटना से चले गए. मगर, उनके जाने के बाद भी बिहार में राजनीति हो रही है. धीरेंद्र शास्त्री के चार्टर्ड प्लेन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. वहीं, पटना एयरपोर्ट के रनवे पर भीड़ के पहुंचने को लेकर भी RJD और JDU ने सवाल कर रही है ...

UB India News by UB India News
May 19, 2023
in अध्यात्म, पटना, बिहार
0
संत के पास प्लेन कहां से आया…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच दिनों के बिहार दौरे के बाद बाबा बागेश्वर वापस लौट चुके हैं, लेकिन पटना एयरपोर्ट से उनकी रवानगी के दौरान रनवे तक भक्तों का पहुंच जाना अब सियासी मुद्दा बनते जा रहा है. इस मामले में महागठबंधन बाबा के समर्थन में उतरी बीजेपी को घेरने में जुट गया है. दरअसल, बुधवार की शाम जब बाबा बागेश्वर पटना से रवाना हुए तो एयरपोर्ट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

पहले पटना एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर हंगामा हुआ और उसके बाद एयरपोर्ट के अंदर रनवे पर बाबा के भक्त दौड़ते नजर आए. चार्टर्ड प्लेन से रवाना होने के दौरान बाबा के इर्द-गिर्द भक्तों का जमावड़ा रहा और उनके समर्थन में नारेबाजी होती रही. अब इस पूरे मामले को लेकर एक तरफ जहां एयरपोर्ट प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी शुरू हो गई है.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

संत के पास प्लेन कहां से आया: …
एयरपोर्ट के रनवे तक बाबा के भक्तों के पहुंचने पर महागठबंधन ने बीजेपी को घेरा है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) का सीधा कहना है कि इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जांच करवानी चाहिए. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि सनातन वाले एक संत के पास चार्टर्ड प्लेन कहां से आ रहा है, यह बीजेपी को बताना चाहिए. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले में आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता और और एयरपोर्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं है.

देखने को मिला अफगानिस्तान जैसा नजारा: आरजेडी प्रवक्ता

वहीं, आरजेडी भी इस मामले को लेकर आक्रामक है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि कि अफगानिस्तान जैसा नजारा पटना के एयरपोर्ट पर देखने को मिला. पटना के एयरपोर्ट पर जो कुछ हुआ उस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय और विमानन मंत्रालय को जवाब देना चाहिए, जो भी दोषी हैं उनपर एक्शन लिया जाना चाहिए. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि देश के संविधान को मजाक बनाकर रख दिया गया है.

बाबा को बीजेपी का साथ

वहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी बाबा के साथ खड़ी नजर आ रही है. बाबा बागेश्वर के दौरे की सफलता के बाद बीजेपी उत्साहित है. बीजेपी विधायक हरि ठाकुर बचौल ने कहा है कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की सफलता से महागठबंधन में बेचैनी है. पहले जो लोग विरोध कर रहे थे अब वह बाबा के कार्यक्रम की सफलता के बाद बहाना ढूंढ रहे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा है कि भक्तों का जनसैलाब नियंत्रित करना मुश्किल है और अगर रनवे तक के भक्त पहुंचे हैं तो ऐसा पहले भी नेताओं के साथ होता रहा है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के समापन के बाद छतरपुर वापस जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी थी. जब लोगों को जानकारी मिली थी कि बाबा प्लेन के जरिए वापस जा रहे हैं तो सैकड़ों लोग पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे. जिसके कारण वहां पर भारी भीड़ लग गई थी. जब लोगों को जानकारी मिली थी कि बाबा प्लेन के जरिए वापस जा रहे हैं तो सैकड़ों लोग पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे. जिसके कारण वहां पर भारी भीड़ लग गई थी. वहीं, कुछ लोग रनवे तक बाबा की झलक पाने के लिए पहुंच गए थे. इस दौरान एयरपोर्ट सिक्योरिटी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. बड़ी ही मुश्किल से धीरेंद्र शास्त्री को उनके प्लेन तक पहुंचाया गया था.

धीरेंद्र शास्त्री और मैं गुरु भाई: मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री और खुद को गुरु भाई बताया था. साथ ही उन्होंने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिश पोतने को लेकर कहा था कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन लोगों ने खुद के मुंह पर कालिख पोती है. साथ ही उन्होंने कहा है कि बिहार के दरवाजे अब बाबा के लिए हमेशा के लिए खुल गए हैं. बिहार की जनता ने बाबा का विरोध करने वालों को थप्पड़ जड़ा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं

जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं

आतंक‍ियों को ग‍िरफ्तार करने को इमरान खान के लाहौर घर की होगी तलाशी

आतंक‍ियों को ग‍िरफ्तार करने को इमरान खान के लाहौर घर की होगी तलाशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend