ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंक‍ियों को ग‍िरफ्तार करने को इमरान खान के लाहौर घर की होगी तलाशी

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आतंक‍ियों को ग‍िरफ्तार करने को इमरान खान के लाहौर घर की होगी तलाशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाक‍िस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्‍क‍िलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान की ग‍िरफ्तार नहीं करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से भले ही राहत म‍िली हुई हो, लेक‍िन उनके ख‍िलाफ कई सख्‍त कार्रवाई होने जा रही हैं. अब पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार (Punjab Caretaker Government) ने उनके लाहौर (Lahore) स्‍थ‍ित घर की तलाशी लेने की तैयारी कर ली है.

कार्यवाहक पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब पुलिस शुक्रवार को लाहौर में इमरान खान के घर की तलाशी लेने के लिए एक टीम भेजेगी ताकि पूर्व प्रधानमंत्री से अनुमति लेने के बाद उनके आवास में कथित रूप से छिपे हुए आतंकवादियों (Terrorists) को पकड़ा जा सके.

RELATED POSTS

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

टीम का नेतृत्व लाहौर के आयुक्त करेंगे. पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने कहा कि टीम इमरान के साथ समय तय करेगी और फिर कैमरों की मौजूदगी में उनके घर की तलाशी लेगी. मंत्री ने जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि लगभग 400 पुलिसकर्मियों की पुलिस टुकड़ी भी प्रतिनिधिमंडल के साथ आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी.

कार्यवाहक पंजाब सरकार ने कहा है कि यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख आतंकवादियों को सौंपने की समय सीमा को पूरा करने में विफल रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हसन भट्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने जमान पार्क इलाके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले में शामिल होने का संदेह है.

खान की पार्टी ने दावे का खंडन करते हुए कहा है कि पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों के एक समूह को जमान पार्क में यह साबित करने के लिए लाई कि उन्हें उनके नेता के आवास के बाहर हिरासत में लिया गया था. ‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताब‍िक जमान पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है और इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक और राजधानी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को ‘सतर्क’ रहने के लिए कहा है.

पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने बुधवार को दावा किया था कि 30- 40 आतंकवादी खान के जमान पार्क स्थित आवास के अंदर छिपे हुए हैं और उन्होंने खान को उन्हें सौंपने या कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था.

पूर्व प्रधानमंत्री खान ने पिछले सप्ताह अपनी गिरफ्तारी के बाद सरकारी एवं सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले से खुद को और अपनी पार्टी को अलग करते हुए इस हिंसा की बुधवार को स्वतंत्र जांच कराने की मांग की थी.

पुलिस ने हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 10 बताई है, जबकि खान की पार्टी का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में उसके 40 कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 15, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

Next Post
Cannes 2023: ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैम के आगे फीकी बड़ी बॉलीवुड-हॉलीवुड की सब एक्ट्रेस

Cannes 2023: ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैम के आगे फीकी बड़ी बॉलीवुड-हॉलीवुड की सब एक्ट्रेस

बिहार में बढ़ने लगा चमकी बुखार का प्रकोप , अब तक 23 बच्चों में बीमारी की हुई पुष्टि

बिहार में बढ़ने लगा चमकी बुखार का प्रकोप , अब तक 23 बच्चों में बीमारी की हुई पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend