ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज चौथा दिन …….

UB India News by UB India News
May 18, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज चौथा दिन …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक कथा चलेगी। कथा के तीसरे दिन हनुमंत कथा में 6 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। भीड़ को देखकर बागेश्वर धाम सरकार ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। लिखा- सीएम-नेता पैसे देकर भी इतनी भीड़ नहीं जुटा पाते।

कथा के तीसरे दिन सोमवार को बाबा ने दरबार भी लगाया। उन्होंने कई लोगों के नाम की पर्चियां निकाली। इसी के साथ उन्होंने मंच से सितंबर में फिर बिहार आने की घोषणा की। गया में 29 सितंबर को दरबार लगाएंगे।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

तीसरे दिन हनुमंत कथा सुनने के लिए 6 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी। सोमवार को बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार से जलेगी। आज विदेश के लोग भी सीता-राम कहते हैं। एक दिन ऐसा आएगा भारत में रहना होगा तो सीता-राम कहना ही होगा।

कथा के दौरान उन्होंने कहा बिहार में देश का रिकॉर्ड बन गया है। यह पहली ऐसी कथा है जहां कहा जा रहा कि मत आना, घर से ही सुनना। ऐसा सिर्फ बिहार में ही हो सकता है।

सोमवार को जुटी भीड़ को लेकर बागेश्वर धाम सरकार ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा- बिहार पटना में का बा, बागेश्वर सरकार बाबा बा….पटना में हमारे सरकार ने तो गर्दा उड़ाकर रखा है….. जितनी भीड़ सीएम या नेताओं के पैसे दे-देकर बस बुक करने में नहीं आती, उसकी दोगुनी तो यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है….सनातन की ऐसी अलख बिरले ही मिलती है।

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा पांच लेयर में लगाई गई है। उनकी सुरक्षा में 200 निजी व 250 सरकारी सुरक्षाकर्मी लगे हैं। सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके। सुरक्षा में लगे सभी बाउंसर को कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त है। बाबा की सुरक्षा को लेकर दैनिक भास्कर ने पड़ताल की तो इस क्रम में सुरक्षा का कमान संभाल रहे शशि शेखर ने कहा कि बाबा की सुरक्षा की व्यवस्था 5 लेयर में की गई है। मध्य प्रदेश सरकार के अलावा बिहार सरकार की पुलिस और इसके अलावा बाबा की सुरक्षा में बाउंसर भी सक्रिय हैं।

सुरक्षाकर्मियों को कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त

सुरक्षा प्रभारी शशि शेखर के अनुसार बाबा की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड और बाउंसर इतने ट्रेंड हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। सुरक्षाकर्मियों को कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त है। बिहार आने पर बाबा को रोकने की बात कही गई थी, तैयारी सुरक्षाकर्मियों ने कैसे की थी, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात पटना में आने के बाद देखने को नहीं मिली।

निजी कमांडो भी लगे हैं सुरक्षा में

शशि शेखर ने बताया कि जब भी बाबा निकलते हैं, तो राज्य सरकार की पुलिस के अलावा उनके निजी कमांडो पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करते हैं। वह अपनी जान दे सकते हैं लेकिन बाबा पर किसी तरह की आंच नहीं आने देंगे। सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों को हथियार रखने की क्या जरूरत है, प्रश्न पूछा गया तो कहा कि निजी बाउंसर इतने सक्षम हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं।

बिहार के लोग पिछड़े नहीं, भक्ति से भरे हैं

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार के लोग पिछड़े हुए नहीं हैं, वो भक्ति से भरे हैं। बिहार को समझना है तो यहां कुछ दिन गुजारना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बाला जी ने हमें ये शक्ति दी है ताकि हम भगवान, संत को नहीं मानने वाले, उन्हें पाखंडी बताने वालों को करारा जवाब दे सकें।

बिहार में का बा…बागेश्वर बाबा बा…

एक दिन पहले बाबा ने दरबार कैंसिल करने की बात कही थी। रविवार को ज्यादा भीड़ के चलते उन्होंने इस कार्यक्रम को कैंसिल करने का फैसला लिया था, लेकिन सोमवार को अचानक से धीरेंद्र शास्त्री लोगों की समस्याएं सुनने पहुंच गए। इसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार में का बा। बिहार में बागेश्वर बाबा बा।

बाबा का मंच से ऐलान, 29 सितंबर को दरबार लगाएंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में अगला दरबार गया में लगेगा। बाबा 29 सितंबर को दरबार लगाएंगे। यहां हनुमंत कथा भी होगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने तरेत पाठी मठ से यह ऐलान किया। उन्होंने कथा वाचन के दौरान कहा कि अब हम जाएंगे गया, फिर आएंगे पटना। आपके दिल में हनुमान जी की भक्ति कभी नहीं कम होनी चाहिए। इस अंदाज में बाबा ने गया में अपने कार्यक्रम का ऐलान किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
पटना में बाबा ने फिर लगाया VVIP दरबार, आज जा सकते हैं महावीर मंदिर बाबा बागेश्वर

पटना में बाबा ने फिर लगाया VVIP दरबार, आज जा सकते हैं महावीर मंदिर बाबा बागेश्वर

अब क्या चाहते हो हम पास…

अब क्या चाहते हो हम पास...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend