ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजी से बढ़ रहा चक्रवात ‘मोखा’, भारत के कई राज्‍यों पर इसका पड़ेगा प्रभाव…

UB India News by UB India News
May 14, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
तेजी से बढ़ रहा चक्रवात ‘मोखा’, भारत के कई राज्‍यों पर इसका पड़ेगा प्रभाव…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चक्रवात ‘मोखा’ तेजी से बढ़ रहा है और भारत के कई राज्‍यों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. आज मोखा भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इसके परिणामस्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं. इसके बांग्लादेश-म्यांमा तट की ओर बढ़ने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की सीनियर साइंटिस्‍ट मोनिका शर्मा ने बताया कि चक्रवात ‘मोखा’ अभी सेंट्रल बे ऑफ बंगाल और साउथ ईस्ट बंगाल के पास है. विभाग 27 अप्रैल से इसकी मॉनिटरिंग और वार्निंग इश्यू कर रहा है. 13 देशों में बांग्लादेश, म्यांमार के लिए वार्निंग जारी कर रखे हैं. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि भारत पर मोखा का असर नहीं होगा. हालांकि, ऐसा नहीं है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘मोखा’ की संभावित तबाही से निपटने के लिए ऐहतियाती कदम उठाए हैं और राज्य के निचले तथा तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मोनिया शर्मा ने बताया कि मछुआरों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि उनका नुकसान ने हो. साउथ अंडमान और दक्षिण बंगाल की खाड़ी को लेकर जारी की गई है. मध्‍य और उत्‍तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ मोखा जाएगा, तो मछुआरे को 12 मई से 14 मई तक यहां नहीं जाना है. अंडमान के टूरिस्ट को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई. वहीं, शिपिंग एक्टिविटी को रेगुलेट करने को कहा गया था. नॉर्थ ईस्‍ट के राज्य में 13 और 14 को भारी बारिश की आशंका है, इसे लेकर भी विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. अभी हम हर तीन घंटे के अंतराल पर बुलेटिन जारी कर रहे हैं, ताकि मौजूद स्थिति के बारे में लोग अवगत रहें.

आईएमडी के डीजी की तरफ से उत्तर पूर्व के राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को भी ब्रीफ किया जा रहा है. अंडमान निकोबार के लिए सिर्फ आज के लिए भारी बारिश की वार्निंग है. ये चक्रवात मुख्य तौर पर साउथ ईस्ट बांग्लादेश और म्यांमार को प्रभावित करने वाला है. चक्रवात 14 की दोपहर को यहां से ये क्रॉस करेगा.

आईएमडी के मुताबिक, शाम 5:30 बजे, चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा. मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोखा शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमा में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा. इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है. आईएमडी ने कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है. चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान जलवायु परिवर्तन के कारण अधिक तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक टिक रहे हैं. अनुसंधानकर्ता वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि का कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने को मानते हैं, खासकर हिंद महासागर के ऊपर. ‘उत्तरी हिंद महासागर के ऊपर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बदलती स्थिति’ शीर्षक वाले एक अध्ययन के अनुसार, अरब सागर में 1982 से 2019 की अवधि के दौरान चक्रवाती तूफानों की तीव्रता, आवृत्ति और अवधि एवं अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफानों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2001 से 2019 तक की अवधि के दौरान अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की आवृत्ति में 52 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई, जबकि बंगाल की खाड़ी में आठ प्रतिशत की कमी आई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर………

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर.........

जालंधर लोकसभा सहित 4 विधानसभाओ पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज…….

जालंधर लोकसभा सहित 4 विधानसभाओ पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend