ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर………

UB India News by UB India News
May 14, 2023
in खास खबर
0
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्‍तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए राज्य के 75 जिलों में 4 मई और 11 मई को मतदान हुआ और आज यानी 13 मई को मतगणना हो रही है। उत्‍तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ और आज इन्हीं सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। यूपी निकाय चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला भी आज होने वाला है।

यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। सभी 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इसमें लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 14 पर भाजपा आगे है। जबकि मेरठ से सपा, कानपुर से कांग्रेस और सहारनपुर से बसपा बढ़त बनाई है। काउंटिंग से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि सभी 17 निगम सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। क्योंकि, विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है। फिलहाल, 10 बजे तक शहरों में किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। नगर निगम के अलावा, 200 नगर पालिका  और 544 नगर पंचायत का रिजल्ट (पढ़ें पूरी खबर) की काउंटिंग भी हो रही है।

सबसे पहले 17 नगर निगम के रुझान…

सीट आगे पीछे
गोरखपुर भाजपा सपा
प्रयागराज भाजपा सपा
वाराणसी भाजपा कांग्रेस
मेरठ सपा भाजपा
फिरोजाबाद भाजपा सपा
बरेली भाजपा सपा
अलीगढ़ भाजपा सपा
गाजियाबाद भाजपा सपा
अयोध्या भाजपा सपा
शाहजहांपुर भाजपा सपा
कानपुर कांग्रेस सपा
झांसी भाजपा कांग्रेस
लखनऊ भाजपा सपा
आगरा भाजपा सपा
मुरादाबाद भाजपा सपा
सहारनपुर बसपा सपा
मथुरा-वृंदावन भाजपा सपा

नोट- जैसे-जैसे रुझान आएंगे, वैसे-वैसे हम टेबल को अपडेट करेंगे।

LIVE अपडेट्स…

  • गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा है।
  • झांसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य 7951 वोटों से आगे हैं। उनको 13671 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 5720 वोट मिले हैं।
  • अयोध्या में शुरुआती दौर में भाजपा 3779 से आगे है। भाजपा को 6587 वोट मिले हैं। जबकि सपा को 2808 वोट मिले हैं।
  • गाजियाबाद नगर निगम की EVM काउंटिंग 8.45 बजे शुरू हुई। यहां तैयारियों में बड़ी लापरवाही नजर आई है।
  • कानपुर में बड़ा उलटफेर हुआ है। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 306 वोट मिले हैं। जबकि 81 वोट के साथ सपा दूसरे नंबर पर है। जबकि 6-6 वोट के साथ भाजपा और बसपा तीसरे नंबर पर है।
  • बरेली में नगर निगम में वोटों की काउंटिंग के लिए कुल 32 टेबल लगाई गई हैं। 16 राउंड में वोटों की गिनती होगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
जालंधर लोकसभा सहित 4 विधानसभाओ पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज…….

जालंधर लोकसभा सहित 4 विधानसभाओ पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज.......

कर्नाटक में चला कांग्रेस का जादू, शुरुआती बढ़त मिलती देख दिल्ली में बजने लगे ढोल-नगाड़े

कर्नाटक में चला कांग्रेस का जादू, शुरुआती बढ़त मिलती देख दिल्ली में बजने लगे ढोल-नगाड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend