ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर व्हाट्सऐप की जांच करेगी सरकार: चंद्रशेखर

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर व्हाट्सऐप की जांच करेगी सरकार: चंद्रशेखर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार स्मार्टफोन के उपयोग में नहीं रहते हुए उसका इस्तेमाल करने वालों के माइक्रोफोन तक सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप की पहुंच होने के दावे की जांच करेगी।

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि भले ही नया डिजिटल व्यक्तिगत सूचना संरक्षण विधेयक तैयार किया जा रहा हो, सरकार निजी सूचना की गोपनीयता के कथित उल्लंघन की जांच करेगी।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

यह दावा किया गया कि एक उपयोगकर्ता के माइक्रोफोन में ऐसे समय में व्हाट्सऐप की पहुंच हुई जब वह उपयोगकर्ता सो रहा था।

ट्विटर के इंजीनियरिंग विभाग में निदेशक फोड डाबिरी ने शनिवार को कहा था, ‘‘यह क्या चल रहा है…व्हाट्सऐप ‘बैकग्राउंड’ में माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा था। यह तब हो रहा रहा था, जब मैं सो रहा था और सुबह 6 बजे उठने पर पता चला।’’

डाबिरी के ट्वीट का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इस प्रकार का उल्लंघन कतई स्वीकार्य नहीं है। यह गोपनीयता का उल्लंघन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तुरंत इसकी जांच करेंगे और निजी जानकारी की गोपनीयता के किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई करेंगे।’’

डाबिरी का ट्वीट वायरल हो गया है। इसे 6.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

उधर, व्हाट्सऐप ने कहा है कि वह समस्या के बारे में पोस्ट करने वाले ट्विटर इंजीनियर के साथ पिछले 24 घंटों से संपर्क में है।

व्हाट्सऐप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि यह एंड्रॉयड पर एक वायरस है जो उनके गोपनीयता डैशबोर्ड में जानकारी को गलत तरीके से उपलब्ध कराता है। इसको लेकर गूगल से जांच और इससे निपटने के लिये जरूरी सुधार करने के लिये कहा गया है।’’

कंपनी ने यह भी दावा किया कि उपयोगकर्ता का अपनी माइक की सेटिंग पर पूरा नियंत्रण है।

सोशल मीडिया मंच ने कहा, ‘‘अनुमति मिलने के बाद, व्हाट्सऐप केवल माइक तक उस समय पहुंचता है जब कोई उपयोगकर्ता कॉल कर रहा होता है या वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। उस समय भी बातचीत और अन्य जानकारी ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ के जरिये सुरक्षित होती हैं। इसीलिए व्हाट्सऐप उन्हें सुन नहीं सकता है।’’
ट्विटर के साथ काम करने वाले इंजीनियर ने अपने फोन के स्क्रीनशॉट साझा किये हैं। इनमें व्हाट्सऐप को कई बार इंजीनियर के हैंडसेट के माइक्रोफोन का उपयोग करते हुए दिखाया गया जबकि उस दौरान वह सो रहा था।

इन स्क्रीनशॉट के बाद ट्विटर, टेस्ला इंक के प्रमुख एलॅन मस्क सहित कई उपयोगकर्ताओं ने चिंता जाहिर की है। मस्क ने कहा कि व्हाट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

भारत में व्हाट्सऐप विभिन्न मुद्दों को लेकर जांच के दायरे में है। गत अक्टूबर में दो घंटे तक सेवा में व्यवधान के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सोशल मीडिया मंच से व्यवधान के कारण बताने के लिए कहा था।

यूजर्स का माइक सेटिंग पर नियंत्रण 

कंपनी ने यह भी दावा किया कि उपयोगकर्ता का अपनी माइक की सेटिंग पर पूरा नियंत्रण है। सोशल मीडिया मंच ने कहा, ‘‘अनुमति मिलने के बाद, व्हाट्सऐप केवल माइक तक उस समय पहुंचता है जब कोई उपयोगकर्ता कॉल कर रहा होता है या वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। उस समय भी बातचीत और अन्य जानकारी ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ के जरिये सुरक्षित होती हैं। इसीलिए व्हाट्सऐप उन्हें सुन नहीं सकता है।’’ ट्विटर के साथ काम करने वाले इंजीनियर ने अपने फोन के स्क्रीनशॉट साझा किये हैं। इनमें व्हाट्सऐप को कई बार इंजीनियर के हैंडसेट के माइक्रोफोन का उपयोग करते हुए दिखाया गया जबकि उस दौरान वह सो रहा था।

एलन मस्क सहित कई लोगों ने चिंता जताई 

इन स्क्रीनशॉट के बाद ट्विटर, टेस्ला इंक के प्रमुख एलन मस्क सहित कई उपयोगकर्ताओं ने चिंता जाहिर की है। मस्क ने कहा कि व्हाट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भारत में व्हाट्सऐप विभिन्न मुद्दों को लेकर जांच के दायरे में है। गत अक्टूबर में दो घंटे तक सेवा में व्यवधान के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सोशल मीडिया मंच से व्यवधान के कारण बताने के लिए कहा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
शिंदे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उद्धव गुट की याचिका पर 2 हफ्ते बाद होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ कल महाराष्ट्र सरकार को लेकर दे सकता है बड़ा फैसला

इमरान खान की आग में राख हुआ जिन्‍ना के सपनों का महल

इमरान खान की आग में राख हुआ जिन्‍ना के सपनों का महल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend