ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक और ठगः महाठग

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
एक और ठगः महाठग

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किरण पटेल के बाद एक और ठग–संजय शेरपुरिया पकडा गया जी। इधर सरकार से फायदा उठाने वाले ठग ऐसे ही पकडे जा रहे हैं जैसे यूपीए सरकार के अंतिम दिनों में घोटाले पकडे जाते थे। बस फर्क यही है कि अब अन्ना हजारे मैदान में नहीं हैं। वैसे भी उनकी लडाई भ्रष्टाचार से रहती है‚ ठगों से थोडे ही रहती है। ठगी‚ भ्रष्टाचार में आती है या नहीं‚ पता नहीं।
खैर‚ किरण पटेल के बाद संजय शेरपुरिया के पकडे जाने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए कि ठगों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। बल्कि यह निकाला जाना चाहिए कि लुटियन दिल्ली से तमाम दलालों को निकाल बाहर करने और खान मार्केट गैंग को ठिकाने लगाए जाने के बाद भी न सिर्फ ठगी कायम है‚ बल्कि फल–फूल भी रही है। हां‚ यह डर जरूर है कि लगातार दो ठगों के पकडे जाने से कहीं बेल मुरझा तो नहीं जाएगी। वैसे भी अगर मान लिया जाए कि उनके पकडे जाने से ठगों के अच्छे दिन नहीं चल रहे तो इससे अच्छे दिन का पूरा विमर्श ही धराशायी हो जाएगा। लोग कहेंगे कि फिर किसके अच्छे दिन चल रहे हैं। खैर‚ किरण पटेल की तरह संजय शेरपुरिया का संबंध भी गुजरात से है। पता नहीं गुजरात वालों ने यह क्या चलन चला दिया है‚ वरना तो मिसालें हैं कि बनारस का ठग कहे जाने पर उसे कभी बनारस का अपमान नहीं माना गया और बंबई का ठग कहे जाने पर उसे कभी मुंबई का अपमान नहीं माना गया। खैर‚ किरण पटेल की तरह संजय शेरपुरिया का संबंध सिर्फ गुजरात से ही नहीं है–कहते हैं कि प्रधानमंत्री से भी हैं। जहां किरण पटेल अपने को पीएमओ का अधिकारी कहता था और कश्मीर में ऐश करता था‚ वैसे ही संजय शेरपुरिया भी अपने को प्रधानमंत्री के करीबी के रूप में ही पेश करता था। उसके सोशल मीडिया अकाउंटों पर लगी फोटुओं से तो ऐसा लगता भी है। जब यहां–पता है मेरा बाप कौन हैॽ–की धमकी चल जाती है‚ तो प्रधानमंत्री के साथ फोटुएं तो समुद्र में रास्ता बना सकती हैं। बस‚ जंतर–मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के ही ऐसे फोटो काम नहीं आ रहे। खैर‚ इस माने में तो संजय शेरपुरिया‚ किरण पटेल से एक कदम आगे ही निकला। किरण पटेल तो अपने को पीएमओ का अधिकारी ही बताता था। इस पट्ठे ने तो बताते हैं कि अपना पता तक प्रधानमंत्री आवास का दे रखा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
घोषणा–पत्र पर संग्राम

घोषणा–पत्र पर संग्राम

ऑनलाइन ठगी………

ऑनलाइन ठगी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend