ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर

UB India News by UB India News
May 5, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में इस साल का पहला चक्रवात के आने की संभावना जताई गई है. आईएमडी को इसके संकेत मिल चुके हैं, जिसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इसे लेकर एक प्रेस वार्ता भी किया. मौसम प्रणाली के 8 मई को कम दबाव के क्षेत्र में केंद्रित होने और 9 मई को चक्रवात में बदलने की आशंका है. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि बंगाल की मध्य खाड़ी की तरफ बढ़ने का अनुमान है.

बुधवार को मौसम विभाग के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेतों का पता चला है. इसके चलते मछुआरों और नाव चलाने वाल लोगों को इस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. आईएमडी प्रमुख ने कहा कि चक्रवात की स्थिति में इस क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. महापात्रा ने कहा कि चक्रवात का नाम मोचा रखने का सुझाव यमन ने दिया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

यह इस साल 2023 का पहला चक्रवात होगा। जिसको लेकर 7 से 11 मई तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। साल के पहले साइक्लोन मोचा को लेकर आईएमडी (India Meteorological Department) ने भी चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मोचा चक्रवात के तूफान में बदलने के काफी ज्यादा आसार हैं। आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने ‘मोचा’ चक्रवात को लेकर जानकारी साझा की है। जिसके मुताबिक 6 मई के करीब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। जिसके चलते अगल दिन यानी कि 7 मई के करीब उसी क्षेत्र में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है। वहीं इन सब के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव केंद्रित होने की आशंका है। इसके बाद खाड़ी के मध्य की ओर उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए 9 मई को चक्रवाती के तूफान में बदलने की संभावना है।

चक्रवात का नाम क्यों है मोचा?

अब यह समझ लेते हैं कि आखिर क्यों चक्रवात का नाम मोचा पड़ा? दरअसल विश्व मौसम विज्ञान संगठन के जरिए चक्रवात के नामकरण की प्रणाली को अपनाया जाता है। जिसमें कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) के सदस्य देशों का दखल होता है। चक्रवात के नाम को लेकर यमन ने इसका सुझाव दिया था। लालसागर तट पर एक बंदरगाह शहर ‘मोचा’ का नाम सुझाया गया था। जिसके चलते इस पर मुहर लगाने के बाद चक्रवात का नाम मोचा रखा गया।

बांग्ला देश और म्यामांर तक ‘मोचा’ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के लगाए जा रहे अनुमान के मुताबिक चक्रवात मोचा का असर पूर्वी भारत से शुरू होकर बांग्लादेश और म्यामांर तक जा सकता है। मई के पहले हफ्ते के आखिरी तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस बात के आसार ज्यादा बढ़ जाएंगे कि यह तूफान का रूप ले ले।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
एक और ठगः महाठग

एक और ठगः महाठग

घोषणा–पत्र पर संग्राम

घोषणा–पत्र पर संग्राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend