ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऐसे दबोचे 125 साइबर अपराधी…….

UB India News by UB India News
April 30, 2023
in Lokshbha2024, अपराध
0
ऐसे दबोचे 125 साइबर अपराधी…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड के जामताड़ा के बाद हरियाणा का मेवात साइबर ठगी का नया हॉट-स्पॉट बनता जा रहा है. हरियाणा पुलिस ने गुरुवार देर रात 3 बजे से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तक यहां मेगास्टाइल में रेड मारी. नूंह के पुन्हाना कस्बे के बिछौर थाना एरिया के 14 गांवों में 300 लोकेशन पर हुई इस कार्रवाई में अलग-अलग जिलों के 5 हज़ार पुलिसकर्मी शामिल हुए. एसपी मेवात के नेतृत्व में 14 डीएसपी 6 एएसपी ने 102 रेडिंग टीमों के साथ रेड को अंजाम दिया. इस दौरान पहले से आइडेंटिफाई किए गए आरोपियों, उनके साथियों व परिचितों को मिलाकर करीब 125 लोगों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है.

हरियाणा पुलिस ने मेवात के पुन्हाना, पिंगवा, बिछौर और फ़िरोजपुर थाना के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों को घेरा था. इन गांवों में महू, तिरवड़ा, गोकलपुर, लुहिंगा कला, अमीनाबाद, नई, खेड़ला, गादौल, जेमन्त, गुलालता, जखोपुर, पापडा, मामलिका शामिल है. इस रेड की पूरी प्लानिंग भोंडसी पुलिस सेंटर में बेहद गोपनीय तौर की गई थी.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

69 आरोपियों को टारगेट कर मारी गई रेड
साइबर और अन्य आपराधिक मामलों से संलिप्त 69 आरोपियों को टारगेट करते हुए ये रेड की गई. पुलिस की शुरुआती जांच में पकड़े गए आरोपियों के दूसरे राज्यों के साइबर अपराधियों के साथ भी संबंधों की बात सामने आई है.

डीआईजी  STF सिमरदीप सिंह ने दी जानकारी
डीआईजी  STF सिमरदीप सिंह और नूंह एसपी वरुण सिंगला ने शुक्रवार दोपहर एसटीएफ के भोंडसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेड की जानकारी दी. एसपी नूंह वरुण सिंगला को अन्य जिलों की पुलिस की ओर से साइबर अपराधियों से जुड़ी डिटेल मुहैया कराई गई थी.

300 लोकेशन की हुई पहचान
डीआईजी  STF सिमरदीप सिंह ने बताया, ‘बीते करीब एक महीने से एसपी नूंह की स्पेशल टीम पुन्हाना के बिछौर थाना एरिया के गांवों में जाकर संदिग्ध साइबर ठगों को आइडेंटिफाई कर रही थी. इसके बाद 14 गांवों में करीब 300 लोकेशन पुलिस ने पहचान कर आला अधिकारियों को सूचना दी गई. कार्रवाई के लिए यह तय हुआ कि 5 हजार पुलिसकर्मियों की 100 से अधिक टीमें बनानी होंगी.’

हर जिले से पुलिस की लगी ड्यूटी 
हर जिले से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई. गुरुग्राम से भी 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा 10 क्राइम ब्रांच यूनिट व अन्य पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया. 1 एसपी, 6 एडिशनल एसपी, 14 डीएसपी सहित 5 हजार पुलिसकर्मियों की 102 टीमें बनाई गई थी.’

क्राइम ब्रांच की टीमों को भी किया शामिल
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों को खास तौर पर साथ रखा गया था, ताकि अगर उपद्रवी हालात बिगाड़ने का प्रयास करें, तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्राइम ब्रांच तुरंत एक्शन कर सके.

20 हजार संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कराने की कोशिश
नूंह एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमने 20 हजार संदिग्ध मोबाइल नंबर डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन को देकर इन्हें बंद कराने की गुजारिश की है.

65 सिमकार्ड, 166 आधार कार्ड बरामद
पकड़े गए अपराधियों के पास से कुल 66 मोबाइल, 65 सिमकार्ड, 166 आधार कार्ड, 3 लैपटॉप, अलग-अलग बैंकों के 128 डेबिट कार्ड, 2 कार्ड स्वाइप मशीन, 1 एईपीएस मशीन, 6 स्कैनर, 5 पैन कार्ड बरामद किए गए हैं. आरोपियों के पास से 7 अवैध हथियार, 2 कारतूस, 2 कार, 4 टैक्टर-ट्राली, 22 बाइक भी बरामद की गई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 28, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार

पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार

नीतीश के लिए बीजेपी में जगह नहीं

नीतीश के लिए बीजेपी में जगह नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend