ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंद्रबाबू नायडू ने भी मुहिम शुरू की थी, लेकिन…

UB India News by UB India News
April 25, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा’: प्रशांत किशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इस सिलसिले में उन्होंने सोमवार (24 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. सीएम नीतीश के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू नेता नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं से मुलाकातों को लेकर उन पर निशाना साधा है. जन सुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी, एन चंद्रबाबू नायडू, कांग्रेस से लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

चंद्रबाबू नायडू इसी भूमिका में थे

किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हम याद दिला देते हैं 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में इस समय नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं. नीतीश कुमार के 42 विधायक हैं… उनकी लगंड़ी सरकार है.”

नतीजा क्या हुआ?

प्रशांत किशोर ने कहा कि “चंद्रबाबू नायडू तब आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे, वो पूरे देश का दौरा कर रहे थे. नतीजा क्या हुआ… आंध्र में उनके सांसद घटकर तीन हो गए और विधानसभा में 23 विधायक जीते और वो सत्ता से बाहर चले गए. नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए.”

नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है?

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के शून्य सांसद हैं वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है. जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रहा है. नीतीश जी कोलकाता में ममता जी से मिलने गए थे, क्या ममता बनर्जी कांग्रेस से लड़ने के लिए तैयार हो गईं हैं? वो लालू और नीतीश की पार्टी को बंगाल में लड़ाने के लिए तैयार हैं? या तृणमूल कांग्रेस को बिहार में लालू-नीतीश एक भी सीट देंगे? किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे ज्यादा ममता बनर्जी को जानते हैं… नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है…

बता दें कि पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले थे. इसी कड़ी में ही वो सोमवार (24 अप्रैल) को ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मिले थे. नीतीश आने वाले दिनों में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए कई नेताओं से मिलने वाले हैं. वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद 19 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक हो सकती है. सीएम नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में विद्या मंदिर के बच्चों ने रचा इतिहास

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में विद्या मंदिर के बच्चों ने रचा इतिहास

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend